एजुकेशन

फ्रांस में 12, तो अमेरिका में कितने Time Zone हैं? प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए जानना जरूरी

दुनिया में सबसे अधिक Time Zone वाले देश के तौर पर फ्रांस का नाम आता है। ऐसे में सवाल आता है कि अमेरिका में कितने टाइम जोन है। तो आइए जानते हैं प्रतियोगिती परीक्षा में पूछे जाने वाले इस सवाल का जवाब -

Image

फ्रांस में 12, तो अमेरिका में कितने Time Zone हैं (Photo - AI)

USA Time Zone: UPSC, SSC, Railways और State PCS जैसी विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भूगोल का अर्थ केवल नक्शे में दिकने वाले देशों को देखना नहीं, बल्कि उसके पीछे छिपे वैज्ञानिक और प्रशासनिक कारणों आदि को भी समझना है। अक्सर परीक्षाओं में दुनिया के टाइम जोन (Time Zones) से जुड़े सवाल पूछ लिए जाते हैं। हाल ही में हमने जाना था कि दुनिया में सबसे ज्यादा टाइम जोन वाला देश फ्रांस है, जिसके पास कुल 12 टाइम जोन हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और विशाल भूभाग वाले देश संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के पास कुल कितने टाइम जोन हैं? अगर आपका जवाब है कि 4 या 5, तो यह अधूरा जवाब गलत है। आइए जानते हैं कि अमेरिका के पास कुल कितने टाइम जोन है।

अमेरिका में कितने टाइम जोन है?

अमेरिका का मुख्य भूभाग, पूर्व में अटलांटिक महासागर से लेकर पश्चिम में प्रशांत महासागर तक विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। लेकिन अमेरिका का अधिकार क्षेत्र इससे अधिक है। जी हां, फ्रांस की तरह ही, अमेरिका के पास भी मुख्य भूमि के अलावा कई द्वीप और समुद्र पार क्षेत्र हैं। इसी कारण उसके पास कुल 11 टाइम जोन हो जाते हैं। बता दें कि मुख्य भूभाग में 6 टाइम जोन है, जिनका अधिक उपयोग किया जाता है। उसके बाद दूरदराज के इलाके और ओवरसीज टेरिटरी को मिला लें तो इनकी संख्या कानूनन तौर पर 9 हो जाती है। लेकिन दो निर्जन द्वीपों को भी इसमें शामिल करने के बाद यह संख्या बढ़कर 11 हो जाती है।

मुख्य अमेरिका के 6 टाइम जोन

ईस्टर्न टाइम जोन (Eastern Time - ET)न्यू यॉर्क, वाशिंगटन डीसी जैसे पूर्वी शहरों के लिए।
सेंट्रल टाइम जोन (Central Time - CT)शिकागो और मध्य अमेरिकी राज्यों के लिए।
माउंटेन टाइम जोन (Mountain Time - MT)डेनवर और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए।
पैसिफिक टाइम जोन (Pacific Time - PT)लॉस एंजिल्स, सैन फ्रांसिस्को जैसे पश्चिमी तट के लिए।
अलास्का टाइम जोन (Alaska Time)अलास्का राज्य के लिए।
हवाई-अल्यूशियन टाइम जोन (Hawaii-Aleutian Time)हवाई द्वीप समूह के लिए।

समुद्र पार क्षेत्रों के 5 टाइम जोन

पुएर्तो रिको (Puerto Rico) और वर्जिन आइलैंड्स (Atlantic Time Zone)

गुआम (Guam) और उत्तरी मारियाना द्वीप (Chamorro Time Zone)

अमेरिकी समोआ (Samoa Time Zone)

बेकर द्वीप और हावलैंड द्वीप (AoE - Anywhere on Earth Time Zone)

फ्रांस बनाम अमेरिका का टाइम जोन

फ्रांस के पास सबसे ज्यादा 12 टाइम जोन उसके छोटे-छोटे द्वीपों की वजह से हैं, वहीं अमेरिका के पास अपनी विशाल मुख्य भूमि और द्वीपों दोनों का मिला-जुला 11 टाइम जोन है। फ्रांस की मुख्य भूमि पर एक ही टाइम जोन काम करता है, जबकि अमेरिका की मुख्य भूमि पर 6 टाइम जोन है। यही कारण है कि फ्रांस और अमेरिका की टाइम जोन सिस्टम में इतना अंतर है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article