एजुकेशन

UPTET Admit Card 2026: कल जारी होगा यूपी टीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड, आसान स्टेप में कर पाएंगे डाउनलोड

UPTET Admit Card 2026: UPESSC द्वारा यूपी टीईटी परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Image

UPTET Admit Card 2026

UPTET Admit Card 2026: यूपी में टीचर बनने का सपना देखते हुए लाखों उम्मीदवारों ने यूपी टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन किया था। बीचे दिनों उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा परीक्षा सिटी स्लिप जारी की गई थी। उसके बाद से ही उम्मीदवार बेसब्री से अपने परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 30 जून को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों का इंतजार खत्म होने मे अब 24 घंटे का समय बाकी रह गया है।

कब होगी यूपी टीईटी परीक्षा 2026?

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा यूपी टीईटी परीक्षा (UPTET Exam 2026) का आयोजन 2 जुलाई, 3 जुलाई और 4 जुलाई को किया जाएगा। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। क्योंकि एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह पहले ही अपने परीक्षा केंद्र का दौरा कर लें, ताकि परीक्षा के दिन भाग दौड़ में वह लेट न होए और न ही उनकी परीक्षा छुटे।

कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड?

यूपी टीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 1 - एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2 होमपेज पर दिए गए लेटेस्ट अपडेट के सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब, दिए गए UPTET Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करते हुए लॉगिन करें।

स्टेप 5 - अब आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

स्टेप 6 - उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लें।

यूपी टेट में 2 अलग अलग पेपर

बता दें कि यूपी टीईटी परीक्षा में पेपर 1 और पेपर 2 होते हैं। इसमें पेपर 1 की परीक्षा प्राइमरी लेवल के बच्चों को पढ़ाने के लिए होती है, जबकि पेपर 2 जूनियर लेवल यानी 6 से 8वीं तक के छात्रों को पढ़ाने वाले टीचर के लिए होती है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article