एजुकेशन

UPTET 2026: 2 से 4 जुलाई चलेगी परीक्षा, 60 जिलों में 955 केंद्र, 30 जून से एडमिट कार्ड

UPTET 2026 Exam Date Schedule Out: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 में बैठने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा 2 से 4 जुलाई तक चलेगी

Image

UPTET 2026

UPTET 2026 Exam Date Schedule Out: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 में बैठने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा 2 से 4 जुलाई तक चलेगी और इसे नकलविहीन तरीके से कराने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। आयोग के मुताबिक UPTET-2026 का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई को किया जाएगा। 2 जुलाई को दोनों पालियों में कक्षा 6 से 8 तक यानी उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। 3 जुलाई को पहली पाली में उच्च प्राथमिक और दूसरी पाली में कक्षा 1 से 5 तक प्राथमिक स्तर की परीक्षा। 4 जुलाई को सिर्फ पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी और इसके साथ ही परीक्षा प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

दो पाली में होगी परीक्षा

पहली पाली सुबह 9:30 से 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 5:00 बजे तक चलेगी। आयोग ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे समय से पहले केंद्र पर पहुंच जाएं ताकि जांच और प्रवेश प्रक्रिया में दिक्कत न हो।

60 जिलों में 955 केंद्र

इस बार परीक्षा के लिए प्रदेश के 60 जिलों में 955 केंद्र बनाए गए हैं। हर केंद्र पर सुरक्षा, निगरानी और संचालन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। केंद्रों का चयन इस तरह किया गया है कि छात्रों को बेहतर सुविधा मिले और परीक्षा सुचारु रूप से हो।

परीक्षा जनपद और एडमिट कार्ड

22 जून से अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा जिला चेक कर सकते हैं। एडमिट कार्ड 30 जून 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। बिना वैध एडमिट कार्ड के किसी को भी परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा। आयोग ने सलाह दी है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी जानकारियां ध्यान से जांच लें। अगर कोई गलती दिखे तो तुरंत आयोग को सूचित करें।

नकल रोकने के कड़े इंतजाम

आयोग ने कहा है कि इस बार परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और नकलविहीन होगी। केंद्रों पर निगरानी और सुरक्षा के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। किसी भी तरह की गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई होगी। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अनुशासन बनाए रखें और केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही अपडेट लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article