एजुकेशन

UP Police SI Vacancy 2025: PET एडमिट कार्ड जारी, 29 जून से होगा फिजिकल टेस्ट

UP Police SI Vacancy 2025: UPPRPB ने SI और समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 के तहत होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। फिजिकल टेस्ट का आयोजन 29 जून से शुरू किया जाएगा।

Image

यूपी पुलिस एसआई भर्ती के तहत होने वाली PET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। (Image - chatgpt)

Up Police SI Vacancy 2025,: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर बनने की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट है। UPPRPB ने SI और समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 के तहत होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने DV और PST पास किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 4,543 पद भरे जाएंगे। बोर्ड के शेड्यूल के मुताबिक PET 29 और 30 जून 2026 को आयोजित होगी। 1 जुलाई 2026 को रिजर्व डे रखा गया है।PET के लिए जरूरी दस्तावेजपरीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी, एक वैध फोटो ID जैसे आधार, पैन या वोटर ID और हाल की दो पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना अनिवार्य है। बिना इनके एंट्री नहीं मिलेगी।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

UPPRPB की वेबसाइट खोलें। होमपेज पर PET Admit Card लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालें। कैप्चा भरकर सबमिट करें। स्क्रीन पर दिखने वाले एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

दौड़ में पास होना जरूरी

शारीरिक दक्षता परीक्षा में पुरुष उम्मीदवारों को 4.8 किमी की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी, जबकि महिलाओं के लिए 2.4 किमी की दौड़ 16 मिनट में तय की गई है। गौरतलब है कि इस भर्ती की लिखित परीक्षा मार्च 2026 में हुई थी। अब PET में सफल होने वाले अभ्यर्थी ही फाइनल मेरिट में जगह बना पाएंगे।

एक नजर ट्वीट पर

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) में अर्ह अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी-PET) की कार्यवाही दिनांक 29.06.2026 से प्रारम्भ हो रही है। शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी-PET) का प्रवेश पत्र बोर्ड की बेवसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी दिये गये लिंक पर अपना रजिस्ट्रेशन संख्या एवं जन्म तिथि की सहायता से लॉगिन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु लिंक- siupexam25.com/si2025petadmitcard/loginpage.aspx

अभ्यर्थी विस्तृत सूचना के लिए बोर्ड की वेबसाइट- uppbpb.gov.in का अवलोकन करें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article