एजुकेशन

UPSSSC VDO Final Result 2026 Released: जारी हुआ यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा का फाइनल रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

UPSSSC VDO Final Result 2026 Released: ग्राम पंचायत अधिकारी का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

Image

UPSSSC VDO Final Result 2026 Released: ऐसे चेक करें यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा का फाइनल रिजल्ट

UPSSSC VDO Final Result 2026 Released: यूपी वीडीओ की भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है।उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ग्राम पंचायत अधिकारी का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1468 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। साथ ही आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक और अलग से कट-ऑफ अंक अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।

UPSSSC VDO Final Result 2026: कब हुई थी परीक्षा

पंचायतीराज विभाग, उत्तर प्रदेश के नियंत्रणाधीन ग्राम पंचायत अधिकारी के कुल 1468 रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इन पदों के लिए मुख्य लिखित परीक्षा 27 अप्रैल 2025 को आयोजित हुई थी। परीक्षा के स्कोर के आधार पर अभिलेख परीक्षण के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों ने 6 मई 2026 तक आयोग को जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराए थे। अब मुख्य परीक्षा के स्कोर और अभिलेखों के आधार पर कुल 1468 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है।

UPSSSC VDO Final Result 2026 Check Here: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले अभ्यर्थी यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPSSSC VDO Final Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • यहां सर्च बॉक्स पर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

UP VDO Final Result 2026: यहां देखें कैटेगिरी वाइज पद

कुल 1468 पदों में अलग-अलग वर्गों के लिए पद निर्धारित किए गए थे। इनमें अनारक्षित वर्ग के 849, अनुसूचित जाति के 356, अनुसूचित जनजाति के 07, अन्य पिछड़ा वर्ग के 139 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 117 पद शामिल हैं। इन सभी पदों के सापेक्ष कुल 1468 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

UP VDO Final Result: आरक्षण का भी रखा गया ध्यान

अंतिम चयन में क्षैतिज आरक्षण के तहत भी निर्धारित पदों के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित वर्ग के 02 पदों के लिए 02, सैन्य वियोजित/भूतपूर्व सैनिक वर्ग के 47 पदों के लिए 47 और महिला वर्ग के 270 पदों के लिए 270 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। दिव्यांगता की उपश्रेणी LV के 28 पदों पर 28 और HH के 02 पदों पर 02 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। वहीं, उत्कृष्ट खिलाड़ी वर्ग के लिए निर्धारित 02 पदों के लिए इस श्रेणी में कोई अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं था। इसलिए मेरिट के क्रम में अन्य अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article