एजुकेशन

UPSSSC Vacancy 2026: यूपी में वन रक्षकों के पदों पर 12वीं पास करें आवेदन, 700 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

यूपी में वन रक्षकों की भर्ती होने वाली है। ये एक भर्ती हैं, जिसके तहत 708 सरकारी नौकरी दी जाएगी। आवेदन 30 जून से शुरू होंगे जबकि 29 जुलाई तक किए जा सकेंगे। जानें विज्ञापन में क्या जानकारी है।

Image

यूपी में वन रक्षकों की भर्ती (image - chatgpt)

UPSSSC Vacancy 2026 UP Van Rakshak Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। आयोग ने वन रक्षक (Forest Guard) और वन्यजीव रक्षक (UP Van Rakshak Vacancy 2026) के कुल 708 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 30 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, यानी आपके पास आवेदन संबंधी दस्तावेजों को एकत्र करने का मौका है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई है।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू: 30 जून 2026
  • अंतिम तिथि: 20 जुलाई 2026
  • आवेदन मोड: ऑनलाइन (UPSSSC की वेबसाइट के जरिए)

कुल पदों का विवरण (708 पद)

वन रक्षक (सामान्य चयन) – 318 पद

  • अनारक्षित: 128
  • अनुसूचित जाति: 65
  • अनुसूचित जनजाति: 10
  • अन्य पिछड़ा वर्ग: 84
  • EWS: 31

वन्य जीव रक्षक (सामान्य चयन) – 10 पद

  • अनारक्षित: 04
  • SC: 02
  • ST: 01
  • OBC: 02
  • EWS: 01

वन रक्षक (विशेष चयन) – 329 पद

  • SC: 134
  • OBC: 195

वन्य जीव रक्षक (विशेष चयन) – 51 पद

  • SC: 17
  • OBC: 34
UPSSSC Vacancy 2026

यूपी वन रक्षक भर्ती (image - Gemini AI)

क्या मांगी है योग्यता

अभ्यर्थी को इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है। इन पदों पर आवेदन के लिए कम से कम 18 और ज्यादा से ज्यादा 40 वर्ष की उम्र होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 1 जुलाई 2026 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

  • सभी वर्गों के लिए: 25 रुपये
  • मुख्य परीक्षा के लिए अलग से शुल्क लिया जाएगा

PET पास होना भी अनिवार्य

केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने PET 2025 परीक्षा दी है। PET स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग होगी। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा होगी, जिसकी अवधि 2 घंटे होगी। इसमें 100 अंक के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इसके अलावा 0.25 अंकों की निगेटिव मार्किंग होगी।

पेपर पैटर्न

  • विषयगत ज्ञान - 50 अंक
  • गणित व जीव विज्ञान - 15 अंक
  • कंप्यूटर व IT - 15 अंक
  • यूपी सामान्य ज्ञान - 20 अंक

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

पुरुष उम्मीदवार:

  • 10 किग्रा वजन के साथ 25 किमी दौड़ (4 घंटे में)

महिला उम्मीदवार:

  • 14 किमी दौड़ (4 घंटे में)
  • शारीरिक मानदंड

पुरुष:

  • ऊंचाई: 168 सेमी (ST: 160 सेमी)
  • सीना: 84 सेमी (ST: 82 सेमी) + 5 सेमी फुलाव

महिला:

  • ऊंचाई: 152 सेमी (ST: 147 सेमी)
  • वजन: 45–58 किलोग्राम

महत्वपूर्ण बातें

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही होगा। PET स्कोर अनिवार्य है। डिटेल में सिलेबस आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की यह भर्ती आपके लिए शानदार अवसर है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article