भारत का इकलौता राज्य जो चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश से है घिरा

GK Trending Quiz indias only state surrounded by four states and one union territory: भारत में सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेश के नाम आपको पता होंगे। शायद ये भी पता होगा कि कौन सा राज्य कहां है। लेकिन प्रतियोगी परीक्षा में हमेशा सरल तरीके से सवाल नहीं पूछे जाते हैं, घुमा फिराकर पूछा जाता है। जैसे भारत का ऐसा कौन सा राज्य है, जो चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश से है घिरा।

Authored by: नीलाक्ष सिंहUpdated Apr 21 2026, 14:29 IST
भारत का इकलौता राज्य जो चार राज्यों 01 / 07

भारत का इकलौता राज्य जो चार राज्यों

आपने भारत का नक्शा कई बार देखा होगा। आपको अंदाजा भी होगा कि कौन सा राज्य कहां है, उसका पड़ोसी राज्य कौन सा है। लेकिन प्रतियोगी परीक्षा में हमेशा सरल तरीके से सवाल नहीं पूछे जाते हैं, घुमा फिराकर पूछा जाता है। जैसे भारत का ऐसा कौन सा राज्य है, जो चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश से है घिरा।

क्या नाम है इस राज्य काImage Credit : TNN02 / 07

क्या नाम है इस राज्य का

इस राज्य का नाम है ​हरियाणा, जो कि भारत के उत्तरी हिस्से में आता है। ये चार राज्यों और एक केंद शासित प्रदेश से अपनी सीमा साझा करता है। क्या आपको पता है इसके पड़ोस में चार राज्य कौन से हैं? आइये जानें

हरियाणा के चार पड़ोसी राज्यImage Credit : TNN03 / 07

हरियाणा के चार पड़ोसी राज्य

हरियाणा के उत्तर में पंजाब है। जब​कि पश्चिम और पश्चिम ​दक्षिण दिशा में इसकी सीमा राजस्थान से लगती है। इसके पूर्व में उत्तर प्रदेश है, और उत्तर में हिमाचल प्रदेश है। हरियाणा चार पड़ोसी राज्यों के अलावा एक केंद्र शासित प्रदेश से भी अपनी सीमा साझा करता है, इस केंद्र शासित प्रदेश का नाम है दिल्ली, जो कि भारत की राजधानी है।

राष्ट्रीय राजधानी का पड़ोसImage Credit : TNN04 / 07

राष्ट्रीय राजधानी का पड़ोस

यह राष्ट्रीय राजधानी के पड़ोस में है, ये क्षेत्र अपनी कृषि सफलता, समृद्ध लोक संस्कृति और रणनीतिक स्थिति के साथ, ग्रामीण विरासत और शहरी औद्योगिक विकास का एक अनूठा संगम है।

हरियाणा की पहचानImage Credit : TNN05 / 07

हरियाणा की पहचान

इस राज्य की पहचान मुख्य रूप से इसके मजबूत कृषि आधार, बेहतरीन खेल संस्कृति और अनूठी परंपराओं से जुड़ी है, जो आज के आधुनिक दौर में भी इसकी विशिष्टता को बनाए रखती हैं।

महाभारत से कनेक्शनImage Credit : TNN06 / 07

महाभारत से कनेक्शन

हरियाणा का महाभारत के साथ सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक जुड़ावों में से एक है। महाकाव्य में वर्णित कुरुक्षेत्र का महान युद्ध, माना जाता है कि इसी क्षेत्र में हुआ था। समय के साथ, यह क्षेत्र विभिन्न राजवंशों और साम्राज्यों के नियंत्रण में आ गया, जिनमें मौर्य, गुप्त, और फिर दिल्ली सल्तनत तथा मुगल साम्राज्य शामिल थे।

सिंधु घाटी सभ्यता से जुड़ा है हरियाणाImage Credit : TNN07 / 07

सिंधु घाटी सभ्यता से जुड़ा है हरियाणा

हरियाणा राज्य का उल्लेख विभिन्न प्राचीन लेखों तथा धर्मग्रंथों में मिलता है। आम राय यह है कि यह प्राचीन वैदिक सभ्यता का एक हिस्सा था, जिसमें भारतीय इतिहास की अधिकांश महत्त्वपूर्ण घटनाएं घटित हुईं। पुरातात्विक साक्ष्यों से यह सिद्ध हुआ है कि सिंधु घाटी सभ्यता के दौरान भी यहां बस्तियां मौजूद थीं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!