एजुकेशन

BPCL Recruitment 2026: भारत पेट्रोलियम में सरकारी नौकरी, 250 पदों पर होगी भर्ती, जानें किन पदों पर कर सकेंगे अप्लाई

BPCL Recruitment 2026 Notification: भारत पेट्रोलियम में नौकरी के लिए अप्लाई का मौका है। कुल 250 पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार bharatpetroleum.in से आवेदन कर सकेंगे।

Image

BPCL Recruitment 2026

BPCL Recruitment 2026 Notification: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई का मौका है। बीपीसीएल ने जूनियर एग्जीक्यूटिव और अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार BPCL की आधिकारिक वेबसाइट bharatpetroleum.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। (BPCL Vacancy 2026) इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 250 पदों को भरा जाएगा। नोटिफिकेशन के लिए खबर देखें, जिसमें रिक्ति का विवरण, पात्रता मानदंड और चयन प्रक्रिया के बारे में बताया गया है।

BPCL Recruitment 2026 Last Date

आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 मई, 2026 है। पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरणों के लिए नीचे पढ़ें।

Bharat Petroleum Vacancy 2026: रिक्ति विवरण

1. जूनियर एग्जीक्यूटिव: 210 पद

2. सेक्रेटरी BPCL: 8 पद

3. एसोसिएट एग्जीक्यूटिव: 32 पद

पात्रता मानदंड

जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यहां उपलब्ध विस्तृत अधिसूचना के माध्यम से शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा की जांच कर सकते हैं।

Post: जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग)

मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल/ इंस्ट्रूमेंटेशन/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ सिविल/ केमिकल इंजीनियरिंग में इंजीनियरिंग डिप्लोमा

Post: जूनियर एग्जीक्यूटिव (अकाउंट्स)

इंटर CA / इंटर CMA + ग्रेजुएशन

Post: जूनियर एग्जीक्यूटिव (वेसाइड एमेनिटीज)

B.Com / BBA / B.Sc / BMS / BHM

BPCL Recruitment 2026

BPCL Recruitment 2026

Post: सेक्रेटरी BPCL

कक्षा 10, कक्षा 12, स्नातक डिग्री (3-वर्षीय कोर्स)

Post: एसोसिएट एग्जीक्यूटिव (क्वालिटी एश्योरेंस)

M.Sc (रसायन विज्ञान) जिसमें रसायन विज्ञान/ कार्बनिक/ भौतिक/ अकार्बनिक/ विश्लेषणात्मक/ पॉलिमर में विशेषज्ञता हो।

Post: एग्जीक्यूटिव (राजभाषा कार्यान्वयन)

हिंदी में स्नातकोत्तर

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया पदों के अनुसार अलग अलग है। इसमें विभिन्न शॉर्टलिस्टिंग तरीके शामिल हैं, जैसे आवेदन की स्क्रीनिंग (प्रासंगिक कार्य-अनुभव के वर्षों, शैक्षिक योग्यता आदि के आधार पर), लिखित/कंप्यूटर आधारित परीक्षा, केस आधारित चर्चा, समूह कार्य, व्यक्तिगत साक्षात्कार आदि। अपनाई जाने वाली चयन प्रक्रिया किसी विशेष प्रोफाइल के लिए प्राप्त आवेदनों की संख्या पर निर्भर करेगी।

आवेदन शुल्क

UR, OBC-NCL और EWS उम्मीदवारों को 1180 रुपये। (आवेदन शुल्क 1000 रुपये + GST @18% यानी 180 रुपये और हो सकता है पेमेंट गेटवे शुल्क)। SC, ST और PwBD उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article