एजुकेशन

UPSSSC: यूपी में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी भर्ती का परिणाम जारी, 3446 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

UP Technical Assistant Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के 3446 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी कर ली है। UPSSSC ने आज 23 जून को भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया।

Image

UPESSC

UPSSSC UP Technical Assistant Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को सरकारी नौकरी का एक और अवसर देते हुए कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के 3446 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी कर ली है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज 23 जून को भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 13 जुलाई 2025 को किया गया था। चयनित अभ्यर्थियों को कृषि विभाग में रिक्त पदों के अनुसार विभिन्न जनपदों में नियुक्ति दी जाएगी। नियुक्ति की प्रक्रिया कृषि निदेशालय की ओर से पूरी की जाएगी।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए बताया कि कुल 3446 सफल उम्मीदवारों में सामान्य वर्ग के 1813, अनुसूचित जाति के 509, अनुसूचित जनजाति के 151, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के 629 तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 344 अभ्यर्थी शामिल हैं। कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने भी सफल उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कृषि विभाग को मिलेगा फील्ड स्तर पर मजबूती

कृषि सचिव इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि यह भर्ती लंबे समय से प्रतीक्षित थी। नए प्राविधिक सहायकों की नियुक्ति से कृषि विभाग के फील्ड स्तर के कार्यों में तेजी आएगी और किसानों तक योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने में यह भर्ती महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रसार और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति देने में भी मदद मिलेगी।

प्रमुख सचिव (कृषि) रविंद्र तथा कृषि निदेशक डॉ. पंकज त्रिपाठी सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे कृषि विकास के लक्ष्यों को हासिल करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article