एजुकेशन

UPSSSC UP Lekhapl Result 2026: जल्द जारी होगा यूपी लेखपाल 7994 पदों पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

UPSSSC UP Lekhapl Result 2026 Kab Aayega, Sarkari Result: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ही लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती के लिए रिजल्ट का ऐलान कर सकता है। नतीजे का ऐलान होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

UPSSSC UP Lekhapl Result 2026: कब आएगा यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

UPSSSC UP Lekhapl Result 2026 Kab Aayega, Sarkari Result: यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवार अपने रिजल्ट को लेकर सर्च कर (UP Lekhapl Result 2026) रहे हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी (UP Lekhapl Result) की थी। वहीं अब आयोग जल्द ही रिजल्ट की घोषणा भी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। यहां आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज कर परिणाम चेक कर सकेंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए लेखपाल के कुल 7994 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

UP Lekhapl Result 2026 Kab Aayega: कब हुई थी परीक्षा

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से लेखपाल की मुख्य परीक्षा 21 मई 2026 राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। यहां पीईटी के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। एग्जाम राज्य के 44 जिलों के 861 परीक्षा केंद्रों पर कराई गई थी। इसके लिए कुल 3,66,712 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। इसमें प 3,01,756 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। वहीं अब रिजल्ट जारी होने वाला है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टे के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

UP Lekhapl Result: कब जारी हुई थी प्रोविजनल आंसर की

बता दें यूपीएसएसएससी लेखपाल की लिखित परीक्षा संपन्न होने के ठीक एक दिन बात यानी 22 मई 2026 को आयोग ने प्रोविजनल आंसर-की अपलोड की गई थी। इसके बाद, 26 मई 2026 को अभ्यर्थियों को 1 जून 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया गया था।

UP Lekhapl Result 2026 Check Here: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPSSSC UP Lekhapl Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर रिजल्ट का पीडीएफ अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
  • यहां अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

UP Lekhapl Result 2026

बता दें उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अभी रिजल्ट से संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सूचित कर दिया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article