एजुकेशन

UPSSSC ने जारी की असिस्टेंट टीचर भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर, इस स्टेप्स से करें चेक

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सहायक अध्यापक (विशेष शिक्षा)/अध्यापक संवर्ग भर्ती परीक्षा 2026 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार upsssc.gov.in से इस अपडेट को चेक कर सकते हैं।

Image

UPSSSC ने जारी की असिस्टेंट टीचर भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर

UPSSSC JTC Final Answer Key 2026 OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सहायक अध्यापक (विशेष शिक्षा)/अध्यापक संवर्ग भर्ती परीक्षा 2026 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। जिन लोगों ने 12 जुलाई को आयोजित इस परीक्षा में भाग लिया था, वे upsssc.gov.in से इस अपडेट को चेक कर सकते हैं। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 03-परीक्षा/2026 के तहत दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय, उत्तर प्रदेश के नियंत्रणाधीन शिक्षक संवर्ग के पदों के लिए आयोजित की गई थी।

UPSSSC ने लिखित परीक्षा के अगले दिन यानी 13 जुलाई 2026 को प्रोविजनल Answer Key जारी की थी। उम्मीदवारों को इस आंसर की में दिए गए उत्तरों पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। आयोग की ओर से जारी नए नोटिस में बताया गया है कि उन्हें जो आपत्तियां मिली थी, उसकी समीक्षा की गई और जरूरी संशोधन के बाद इसे दोबारा से जारी किया गया है।

कैसे देखें नोटिस

  • सबसे पहले upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Notice Board के नीचे देखें और '12/09/2026 विज्ञापन संख्या-03-परीक्षा/2026, दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय (शिक्षक संवर....' नाम के लिंक पर क्लिक करें।
  • या फिर आप डायरेक्ट इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं - UPSSSC JTC Final Answer Key 2026 Link

कब शुरू हुई थी आवेदन प्रक्रिया?

Assistant Teacher (Special Education)/Teacher Cadre भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल 2026 से शुरू हुई थी। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 27 अप्रैल 2026 तक का समय दिया गया था। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार लिखित परीक्षा आयोजित की गई।

उम्मीदवारों के लिए फाइनल आंसर की इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे उन्हें परीक्षा में अपने संभावित प्रदर्शन का अंदाजा लगाने में मदद मिल सकती है। हालांकि, केवल आंसर की के आधार पर अंतिम चयन या रिजल्ट की पुष्टि नहीं की जा सकती। इसके लिए आयोग की ओर से जारी होने वाले आधिकारिक परिणाम और आगे के नोटिस का इंतजार करना होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article