UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026 : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UPSSSC ने फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 708 पद भरे जाएंगे। खास बात ये है कि इस भर्ती के लिए 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकेंगे। साथ ही इस भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन ही होंगे।
कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन ?
बताते चलें कि यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए उम्मीदवार 30 जून से लेकर 20 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने PET 2025 परीक्षा दी है और उनके पास कोई स्कोरकार्ड नहीं है, वही उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे। इस भर्ती में फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड दोनों ही पद शामिल किए गए हैं। पदों का बंटवारा भी अलग-अलग कैटेगरी में किया गया है।
किस भर्ती के कितने पद ?
फॉरेस्ट गार्ड के लिए 318 पद रखे गए हैं, जबकि वाइल्डलाइप गार्ड के लिए 10 पद हैं। इसके अलावा स्पेशल चयन के तहत फॉरेस्ट गार्ड के 329 और वाइल्डलाइफ गार्ड के 51 पदों को भरा जाना है। कुल मिलाकर 708 पदों को भरा जाएगा। भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 साल और अधिकतम 40 साल तय की गई है। आयु की गणना 1 जुलाी 2026 के आधार पर होगी। वहीं एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम 5 साल की छूट दी जाएगी।
कैसे करें आवेदन ?
उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। लॉगिन करने के लिए पीईटी 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल करना होगा। लॉगिन करने के बाद उम्मीदवारों को अपनी जानकारी स्क्रीन पर दिखने लगेगी। इसके बाद शैक्षणिक जानकारी भरें और फिर पोस्ट प्रेफरें चुननी होगी और जरूरी घोषणा स्वीकार करके आवेदन फॉर्म भरना होगा। फीस जमा करने के बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
आज देखिये केएसईएबी कर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट 2026, मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर
