एजुकेशन

SSC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए SSC ने निकाली बंपर भर्ती, 731 पदों पर आवेदन की लास्ट डेट कब ?

Staff Selection Commission Recruitment : आयोग ने एक नोटिस जारी किया है, जिसके अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 24 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 15 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात ये है कि इस भर्ती के लिए 12वीं पास युवा भी अप्लाई कर सकते हैं।

Image

Staff Selection Commission Grade c and D Recruitment 2026

SSC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। Staff Selection Commission (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D परीक्षा 2026 के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन (SSC Stenographer Bharti 2026) जारी किया है। इस भर्ती के तहत 700 से भी ज्यादा पदों पर योग्य उम्मीदवारों को चुना जाएगा। 12वीं पास कैंडिडेट्स इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। आयोग ने एक नोटिस जारी किया है, जिसके अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 24 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 15 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कितनी होनी चाहिए आयु सीमा ?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 साल और अधिकतम 30 साल होनी चाहिए। आयोग के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 मई 2026 निर्धारित की गई है, जबकि आवेदन में सुधार (Correction Window) के लिए 20 से 21 मई 2026 तक का समय दिया जाएगा।

SSC द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) जुलाई से अगस्त 2026 के बीच करवाई जाएगी। उम्मीदवारों की मदद के लिए आयोग ने टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800 309 3063 भी जारी किया है।

SSC स्टेनोग्राफर 2026 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया (स्टेप-बाय-स्टेप) How to register for Stenographer recruitment:

  • SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
  • SSC डैशबोर्ड में लॉग इन करें।
  • SSC स्टेनोग्राफर एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

क्या होता है स्टेनोग्राफर का काम ?

बताते चलें कि एसएससीइस भर्ती के जरिये भारत सरकार के अलग-अलग विभागों और मंत्रालयों में स्टेनोग्राफर्स को नियुक्त करता है। उनकी पोस्टिंग आवेदकों की प्रेफरेंस और उनकी रैंक पर निर्भर होती है। इसमें ग्रेड सी और डी दोनों ही पोस्टों पर उम्मीदवारों को चुना जाता है। स्टेनोग्राफर का काम काफी जिम्मेदारी भरा होता है। ये लोग अधिकारियों के भाषण, नोट्स, लेटर्स को शॉर्टहैंड में लिखते हैं या फिर उनके कंप्यूटर पर टाइप करते हैं। ये लोग मीटिंग्स में भी लिखित पर पूरा रिकॉर्ड रखते हैं।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article