एजुकेशन

Greater-Noida Student Top in UPSC: यूपीएससी रिजल्ट जारी, नोएडा ग्रेटर नोएडा से पांच लोगों ने लहराया परचम, बताया कैसे मिली सफलता

Greater-Noida UPSC 2023 Topper Name and List: संघ लोक सेवा आयोग ने 16 अप्रैल, 2024 को यूपीएससी सिविल सेवा अंतिम परिणाम 2024 घोषित कर दिया है। लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने यूपीएससी सीएसई 2023 परीक्षा में टॉप किया है। केवल नोएडा ग्रेनो की बात करें, तो पांच लोगों ने परचम लहराया है।

Image

upsc result 2023: नोएडा ग्रेटर नोएडा से पांच लोगों ने लहराया परचम

Greater-Noida UPSC 2023 Topper Name: संघ लोक सेवा आयोग ने 16 अप्रैल, 2024 को यूपीएससी सिविल सेवा अंतिम परिणाम 2024 घोषित कर दिया है। लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने यूपीएससी सीएसई 2023 परीक्षा (UPSC CSE 2023) में टॉप किया है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम सभी उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर भी देख सकते हैं। इस लेख में हम नोएडा ग्रेनो की बात करेंगे जहां से पांच लोगों ने परचम लहराया है। इन्होंने यह भी बताया कि यूपीएससी जैसी परीक्षा को पास करने के लिए क्या जरूरी है क्या नहीं

सबसे कठिन परीक्षा में से एक यूपीएससी में सफलता के बाद पांचों लोगों के परिवार में खुशी की लहर है। जानें सभी का नाम

यूपीएससी में शानदार सफलता पाने वाले नोएडा ग्रेटर नोएडा से पांच छात्र

नोएडा ग्रेनो के पांच सितारे निम्नलिखित हैं:-

1वरदाह खान
2शेफाली हरौला अवाना
3आयुष मणि चौधरी
4आकाश वर्मा
5अंशुल कुमार

UPSC Tips - वरदाह खान: घर पर रहकर की तैयारी

वरदाह खान, सेक्टर 82, विवेक विहार की निवासी है जबकि मूलरूप से यह प्रयागराज की हैं। एनबीटी के अनुसार, इन्होंने 12वीं में 95 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। उन्होंने यूपीएससी की तैयारी घर पर रहकर की। इसके लिए उन्होंने जरूरी किताबें, अखबार, आनलाइन कोचिंग की व्यवस्था भी घर पर की। इनकी रैंक 18वीं थी।

UPSC Tips in Hindi - आकाश वर्मा: सोशल मीडिया से दूरी

सेक्टर 93 एक्सप्रेस व्यू अपार्टमेंट सोसायटी में रहने वाले आकाश वर्मा ने अपने चौथे प्रयास में 20वीं रैंक हासिल की। उन्होंने बताया कि परीक्षा की तैयारी से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाया था, लेकिन बाद में उसे बंद कर दिया था।

UPSC Tips by Toppers - अंशुल कुमार: बिना कोचिंग पास की यूपीएससी

ग्रेनो के अल्फा 1 में रहने वाले अंशुल ने 48वीं रैंक हासिल की है, उन्होंने सेल्फ स्टडी को हथियार बनाया, और बिना कोचिंग पास की यूपीएससी सिविल सर्विसेज। इसके अलावा खुद को तरोताजा रखने के लिए गाने सुनते थे।

UPSC Crack Tips - शेफाली अवाना: लगातार प्रयास से मिली सफलता

शेफाली अवाना हरौला गांव की रहने वाली हैं। शेफाली अवाना ने छठे प्रयास में सफलता हासिल की। उन्होंने बताया लगातार प्रयास करने के मजबूत इरादे से उन्हें सफलता मिली है। उन्होंने आगे कहा कि कभी भी प्रयास नहीं छोड़ना चाहिए, हार नहीं माननी चाहिए। उनके इन्हीं विचारों ने उन्हें छठे प्रयास में सफलता दिलाई है।शेफाली अवाना की 606वीं रैंक आई है।

UPSC Tips and Tricks - आयुष मणि चौधरी: सेल्फ स्टडी से पाई सफलता

आयुष मणि चौधरी: सेक्टर 78 वेलेसिया महागुन मजारिया सोसायटी में रहने वाले आयुष मणि चौधरी ने 723वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने यह सफलता अपने दम पर यानी सेल्फ स्टडी से पाई है। उन्होंने कोई कोचिंग नहीं की, इसके अलावा वे किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी नहीं है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article