देश

'मेरे घर की हुई रेकी और फिर रात 2 बजे हुआ हमला', TMC सांसद अभिषेक बनर्जी का BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप

अभिषेक बनर्जी का आरोप है कि पहले उनके घर की रेकी की गई। रेकी किए जाने का वीडियो उन्होंने X पर पोस्ट किया था जिसके बाद आज रात दो बजे उनके घर पर हमला हुआ। बनर्जी ने हमले का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया है।

Image

अभिषेक बनर्जी ने अपने घर पर हमले का लगाया आरोप।

Photo : PTI

Abhishek Banerjee: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी ने अपने घर पर हमला होने का दावा किया है। बनर्जी का आरोप है कि पहले उनके घर की रेकी की गई। रेकी किए जाने का वीडियो उन्होंने X पर पोस्ट किया था जिसके बाद आज रात दो बजे उनके घर पर हमला हुआ। बनर्जी ने हमले का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया है। टीएमसी नेता ने कहा कि हमले का वीडियो वह थोड़ी देर में जारी करेंगे। साथ ही उन्होंने कोलकाता पुलिस को निशाने पर लिया और कोलकाता हाई कोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट से सवाल किया।

'इस पूरी घटना के दौरान मूकदर्शक बने रहे कोर्ट'

X पर बनर्जी ने कहा, 'आज सुबह मेरे घर की रेकी का वीडियो जारी करने के बाद, अभी रात 2 बजे बीजेपी के गुंडों ने मेरे घर पर हमला कर दिया। यह सब कोलकाता पुलिस की निगरानी में हुआ। इस पूरी घटना के दौरान मूकदर्शक बने रहने के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट और भारत के सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद। मैं जल्द ही इसके वीडियो अपलोड करूंगा।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article