एजुकेशन

JNVST Class 6 Admission 2027: नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में एडमिशन की लास्ट डेट करीब, navodaya.gov.in से तुरंत करें आवेदन प्रक्रिया पूरी

JNVST Class 6 Admission 2027: नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली JNVST परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए अभिभावकों के पास केवल 2 दिन का समय है। बच्चों क माता-पिता को सलाह है कि अंतिम डेट से पहले प्रक्रिया पूरी करें।

Image

JNVST Class 6 Admission 2027 (Photo - AI)

JNVST Class 6 Admission 2027: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST 2027) के तहत कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब करीब आ गई है। उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए केवल 2 दिन का समय बाकी रह गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त की है। ऐसे में जो अभिभावक अपने बच्चों को देश के प्रतिष्ठित जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNVs) में पढ़ाना चाहते हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वह तुरंत नवोदय की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।

रजिस्ट्रेशन के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं

अभिभावकों के लिए सबसे राहत की बात यह है कि JNVST कक्षा 6 में एडमिशन की प्रक्रिया पूरी तरह से निःशुल्क यानी फ्री है। किसी भी वर्ग (सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी) के अभ्यर्थियों से कोई भी एप्लीकेशन फीस नहीं ली जाएगी।

क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

- छात्र किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 5वीं उत्तीर्ण या अध्ययनरत होना चाहिए।

- छात्र उसी जिले का निवासी होना चाहिए, जहां के नवोदय विद्यालय में वह दाखिले के लिए आवेदन कर रहा है।

- छात्र का जन्म 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना चाहिए।

फॉर्म भरने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

आवेदन करते समय सभी दस्तावेज JPG फॉर्मेट (10KB से 100KB) में अपलोड करने होंगे:

  • छात्र एवं अभिभावक के हस्ताक्षर
  • छात्र की नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
  • हेडमास्टर द्वारा सत्यापित एवं हस्ताक्षरित प्रमाण-पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र या सरकारी पहचान पत्र (आधार कार्ड/अन्य आवासीय दस्तावेज)
  • फॉर्म में बेसिक डिटेल्स जैसे APAAR आईडी, पैन नंबर आदि भरने होंगे

आवेदन करने के आसान स्टेप्स

स्टेप 1 - आधिकारिक पोर्टल navodaya.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए एडमिशन लिंक cbseitms.rcil.gov.in/nvs पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - 'Click here for Registration for Class VI JNVST' लिंक पर जाएं।

स्टेप 4 - मांगी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करके फॉर्म सबमिट करें।

स्टेप 5 - भविष्य के संदर्भ के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

परीक्षा की तिथि

कक्षा 6 में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड तिथि से कुछ दिन पहले आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दिए जाएंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article