एजुकेशन

UPSC NDA NA Exam 2 Date: यूपीएससी ने जारी की एनडीए और एनए परीक्षा का शेड्यूल, दो शिफ्ट में होगा एग्जाम

UPSC NDA NA Exam 2 Date: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा एनडीए और एनए 2 परीक्षा के तारीखों की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपना शेड्यूल जरूर चेक करें।

Image

UPSC NDA NA Exam 2 Date

UPSC NDA NA Exam 2 Date 2026: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा (UPSC) द्वारा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी यानी एनए के लिए 2026 में आयोजित होने वाली परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट में परीक्षा की तिथियों के संबंध में आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। यूपीएससी एनडीए और एनए 2 परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

कब होगा UPSC NDA NA 2 Exam?

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, एनडीए और एनए - 2 परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2026, रविवार को किया जाएगा। बता दें कि परीक्षा दो शिफ्ट में संपन्न कराई जाएगी। कोड 1 परीक्षा का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक ढाई घंटे के लिए किया जाएगा, जबकि कोड 2 परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक 2 घंटे की अवधि के लिए किया जाएगा।

डेट और डेसमयविषयविषय कोड
13.09.2026 (SUNDAY)10.00 AM to 12.30 PMगणित1
13.09.2026 (SUNDAY)02.00 PM to 04.30 PMसामान्य योग्यता परीक्षा2

कब हुआ था परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन

जानकारी के लिए बता दें कि यूपीएससी एनडीए और एनए 2 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 18 मई 2026 से शुरू हुई थी और 7 जून 2026 इसकी अंतिम तिथि थी। रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवारों को 20 दिन का समय दिया गया था। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 13 सितंबर को परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

कैसे करें परीक्षा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड

स्टेप 1 - परीक्षा शेड्यूल डाउनलोड करने के लिए upsc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए What's New पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब वहां दिए UPSC NDA NA 2, 2026 Exam Date के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - अब आपकी स्क्रीन पर परीक्षा का पूरा शेड्यूल आ जाएगा।

स्टेप 5 - उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और इसके अनुसार परीक्षा की तैयारी करें।

कितने पदों के लिए आयोजित की गई थी परीक्षा

यूपीएससी द्वारा एनडीए और एनए-2, 2026 परीक्षा के जरिए कुल 394 रिक्तियों को भरा जाएगा। भर्ती के संबंध में जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इसमें 370 पदों पर पुरुष उम्मीदवारों की भर्ती होगी और 24 पदों पर महिला उम्मीदवारों की भर्ती होगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article