UPSC NDA 2, CDS 2 Result 2024 Declared: यूपीएससी एनडीए और सीडीएस की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग ने एनडीए 2 और सीडीएस 2 परीक्षा का परिणाम घोषित कर (UPSC NDA 2 Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (UPSC CDS 2 Result)सकते हैं। यहां अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। दूसरे चरण की परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए पात्र माने जाएंगे।
UPSC NDA 2 Result 2024: कब आयोजित की गई थी परीक्षा
बता दें यूपीएससी एनडीए और सीडीएस के दूसरे चरण की परीक्षा 1 सितंबर को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए पात्र माने जाएंगे। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।UPSC NDA 2, CDS 2 Result 2024: यहां चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPSC NDA 2, CDS 2 Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम यहां प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर पीडीएफ अपने डेक्सटॉप पर सेव कर सकते हैं।
