एजुकेशन

UPSC NDA NA 1 Result 2026 OUT: यूपीएससी ने जारी किया एनडीए 1 परीक्षा का परिणाम, तुरंत इस लिंक से करें चेक

UPSC NDA and NA 1 Result 2026 OUT: यूपीएससी ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (I) 2026 के परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी यहां दिए डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Image

UPSC NDA 1 Result 2026

UPSC NDA and NA 1 Result 2026 OUT: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज 8 मई को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (I) 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इन रिजल्ट की घोषणा यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in/ पर की गई है। लेकिन परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें, इस परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल को पूरे देश भर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।

UPSC NDA and NA 1 Result 2026 में उन उम्मीदवारों की सूची शामिल है, जिन्होंने सफलता पाई है। अब वे चयन प्रक्रिया में आगे बढ़ने के लिए अगले चरण, जिसे SSB साक्षात्कार के रूप में जाना जाता है, में शामिल होने के पात्र हैं। SSB साक्षात्कार उम्मीदवारों की बुद्धिमत्ता और व्यक्तित्व का आकलन करने के लिए आयोजित किया जाता है, जो अकादमी में उनके कई दिनों के प्रवास के दौरान किया जाता है।

UPSC NDA 1 and NA Exam 1 Result 2026 Kaise Dekhen

  • सबसे पहले upsc.gov.in पर जाएं।
  • दाएं तरफ What’s New के नीचे देखें
  • इस लिंक पर क्लिक करें 'Written Result: National Defence Academy and Naval Academy Examination (I), 2026'
  • एक नया पेज खुलेगा, यहां (861.38 KB) पर क्लिक करें।

डायरेक्ट लिंक के लिए यहां क्लिक करें: UPSC NDA 1 Result 2026 Link

इस बार NDA 1 2026 भर्ती अभियान के तहत कुल 394 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना और नेवल अकादमी के पद शामिल हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने परीक्षा में हिस्सा लिया।

SSB इंटरव्यू में क्या होता है?

SSB (Services Selection Board) इंटरव्यू प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाती है। पहले चरण में स्क्रीनिंग टेस्ट लिया जाता है, जिसमें OIR (Officer Intelligence Rating) टेस्ट और PPDT (Picture Perception and Discussion Test) शामिल होते हैं।

जो उम्मीदवार स्क्रीनिंग राउंड में सफल होते हैं, उन्हें अगले चार दिनों तक विभिन्न टेस्ट और गतिविधियों से गुजरना पड़ता है। इनमें साइकोलॉजिकल टेस्ट, ग्रुप टास्क, पर्सनल इंटरव्यू और कॉन्फ्रेंस राउंड शामिल हैं।

इस प्रक्रिया में केवल लिखित परीक्षा के अंक ही नहीं, बल्कि उम्मीदवार की संपूर्ण व्यक्तित्व क्षमता को परखा जाता है। इसलिए आत्मविश्वास, कम्युनिकेशन स्किल, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article