एजुकेशन

UPSC IFS Prelims Result: यूपीएससी आईएफएस प्रीलिम्स में कितने छात्र हुए पास, यहां देखें नाम

UPSC IFS Prelims Result 2026 : यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा के रिजल्ट के साथ-साथ IFS परीक्षा के नतीजे भी जारी कर दिए गए हैं। लंबे इंतजार के बाद नतीजे घोषित किए गए हैं। इस बार मेन्स के लिए आईएफएस से कुल 1046 उम्मीदवार सफल घोषित हुए हैं।

Image

UPSC IFS

UPSC Prelims IFS Result : यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। दिल्ली से लेकर पटना तक, हर जगह बस प्री रिजल्ट ही चर्चा में है। यूपीएससी प्रीमिल्स रिजल्ट से जुड़े अपडेट्स कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएंगे। प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 के साथ ही आईएफएस परीक्षा के नतीजे भी घोषित कर दिए गए हैं। इस बार संघ लोक सेवा आयोग ने परीक्षा के तुरंत ही बाद आंसर की जारी कर दी थी। आयोग ने भारतीय वन सेवा (Indian Forest Services-IFS) प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद घोषित इस रिजल्ट (IFS) में कुल 1046 उम्मीदवारों को मेन्स एग्जाम के लिए सफल घोषित किया गया है।

इस साल भारतीय वन सेवा मेंस परीक्षा के लिए कुल 1046 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। अगर पदों की बात करें तो आयोग ने इस साल के लिए कुल 80 रिक्तियां निकाली हैं। साथ ही ये परीक्षा पिछले साल के मुकाबले इस साल काफी कठिन है। ऐसे में मुख्य परीक्षा अब और ज्यादा रोमांचित हो गई है। इस बार आयोग ने ये भी साफ किया है कि एक उम्मीदवार का रिजल्ट फिल्हाल जारी नहीं किया गया है क्योंकि मामला अदालत में लंबित है।

यहां देखें चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट

SR. NO.ROLL NO.NAME
10100343VADHER PRATIK BHIKHALAL
20100760MANVENDRA SINGH JADAUN (मानवेन्द्र सिंह जादौन)
30101056SHUBHAM SHANDILYA (शुभम शांडिल्य)
40101423DEEPKUMAR SARDARSINH PARMAR (दीपकुमार सरदारसिंह परमार)
50102067GEHANI KARTIK MANGARAM (गेहानी कार्तिक मंगाराम)
60102764ROOPAK SHARMA (रूपक शर्मा)
70103201PRAFUL KODIYATAR (प्रफुल्ल कोडीयातर)
80103665RISHAV JAIN (ऋषव जैन)
90104390TRIVEDI AKSHAR MAULESHKUMAR (त्रिवेदी अक्षर मौलेशकुमार)
100105515HARSHVARDHAN TIWARI (हर्षवर्धन तिवारी)
110105603VIVEKKUMAR PRAJAPATI (विवेककुमार प्रजापति)
यूपीएससी ने ये भी साफ किया है कि प्रीलिम्स के मार्क्स, कट ऑफ और आंसर की अभी जारी नहीं किए जाएंगे। ये सभी चीजें आईएफएस परीक्षा 2026 और सिविल सेवा परीक्षा 2026 प्रक्रिया खत्म होने यानी कि फाइनल रिजल्ट घोषित होने के बाद ही वेबसाइट upsc.gov.in पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article