UPSC GK Quiz Question: प्रतियोगी परीक्षाओं के वर्तमान दौर में करेंट अफेयर्स और जनरल नॉलेज (GK) केवल सब्जेक्ट नहीं रह गया है, बल्कि सफलता की कुंजी बन चुका है। चाहे UPSC की कठिन परीक्षा हो, SSC के विभिन्न स्तर हों, या किसी विश्वविद्यालय का एंट्रेंस एग्जाम और इंटरव्यू हो, आपका पूरा स्कोरकार्ड और रैंकिंग इस बात पर निर्भर करती है कि आपकी सामान्य ज्ञान (General Knowledge) पर पकड़ कितनी मजबूत है।
अक्सर छात्र अपने मेन सब्जेक्ट में तो अच्छा प्रदर्शन करते है, लेकिन GK में वह मार खा जाते हैं, जिसका प्रभाव उनके स्कोरकार्ड पर साफ देखने को मिलता है। यदि आप भी किसी ऐसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं जहां GK एक निर्णायक भूमिका निभाता है, तो यह स्पेशल Trending GK सेक्शन आपके लिए खासतौर पर तैयार किया गया है। यहां आपके साथ जनरल नॉलेज के कुछ ऐसे चुनिंदा सवाल और उनके जवाब शेयर किए जाएंगे, जो न केवल परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि आपकी इंटेलेक्चुअल एबिलिटी को भी और बढ़ा देंगे। बता दें कि ज्ञान केवल परीक्षा पास करने का एक साधन नहीं है, बल्कि यह आपके व्यक्तित्व के विकास के लिए भी उतना ही अनिवार्य है। तो आइए आज मानव शरीर से संबंधित जीके सवालों-जवाबों पर नजर डालते हैं।
मानव शरीर से संबंधित जीके के 10 सवाल
सवाल 1: मानव शरीर की सबसे बड़ी हड्डी कौन सी है और वह कहाँ स्थित होती है?
जवाब: मानव शरीर की सबसे बड़ी हड्डी फीमर (Femur) होती है। इसे जांघ (Thigh) की हड्डी भी कहते हैं और यह शरीर की सबसे मजबूत हड्डी भी मानी जाती है।
सवाल 2: मानव शरीर की सबसे छोटी हड्डी का नाम क्या है?
जवाब: इंसानी शरीर की सबसे छोटी हड्डी कान के मध्य भाग में स्थित स्टेपीज (Stapes) होती है।
सवाल 3: वयस्क मनुष्य के शरीर में कुल कितनी हड्डियां होती हैं?
जवाब: एक वयस्क मनुष्य के शरीर में कुल 206 हड्डियां होती है।
सवाल 4: रक्त को शुद्ध करने वाला मुख्य अंग कौन सा है?
जवाब: शरीर में बहने वाले रक्त को शुद्ध करने वाले अंग Kidney होता है।
सवाल 5: मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि यानी Gland कौन सी है?
जवाब: मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि लिवर होता है। यह पाचन में मदद करने के साथ-साथ शरीर के टॉक्सिक पदार्थों को खत्म करता है।
सवाल 6: शरीर का कौन सा अंग 'ब्लड बैंक' कहलाता है?
जवाब: शरीर में ब्लड बैंक वाले अंग को प्लीहा या तिल्ली (Spleen) है। यह शरीर के इम्यून सिस्टम का हिस्सा होता है, जो पुरानी लाल रक्त कोशिकाओं को नष्ट करने, रक्त को फिल्टर करने और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।
सवाल 7: रेड ब्लड सेल का निर्माण शरीर में कहां होता है?
जवाब: शरीर में रेड ब्लड सेल का निर्माण Bone Marrow में होता है। बता दें कि इनका जीवनकाल लगभग 120 दिन होता है।
सवाल 8: शरीर का सबसे कठोर हिस्सा कौन सा होता है?
जवाब: एनेमल (Enamel)। यह दांतों की सबसे ऊपरी सफेद परत होती है।
सवाल 9: नवजात शिशुओं में कितनी हड्डियां होती हैं?
जवाब: नवजात शिशुओं में लगभग 300 हड्डियां होती हैं, जो बड़े होने पर आपस में जुड़ जाती हैं।
सवाल 10: मानव शरीर का कौन-सा अंग है जो कभी नहीं बढ़ता?
जवाब: मानव शरीर का जो अंग कभी नहीं बढ़ता, वह 'आंख का कॉर्निया' होती है। यह जन्म से लेकर मृत्यु तक वैसे के वैसे ही रहती हैं, क्योंकि जन्म के समय ही यह पूरी तरह से विकसित हो जाती है।
