एजुकेशन

Important Days in February 2026: केंद्रीय बजट, कैंसर दिवस और रेडियो दिवस..., फरवरी में पड़ने वाले राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय दिवसों की सूची

Important Days in February 2026: भारत और अंतराष्ट्रीय स्तर पर कई त्योहार मनाए जाते हैं। यह महत्वपूर्ण दिवस समाज के लोगों में जागरूकता फैलाने आदि के लिए मनाए जाते हैं। इन महत्वपूर्ण दिवसों के बारे में प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूछा जाता है, जो आपके लिए जानना आवश्यक है। आइए आपको फरवरी 2026 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में बताएं।

Important Days in February 2026.

फरवरी में पड़ने वाले राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय दिवसों की सूची

Important Days in February 2026: भारत में फेस्टिव सीजन किसे एक महीने तक सीमित नहीं है। बल्कि पूरे साल, कोई न कोई त्यौहार या महत्वपूर्ण दिन आते ही रहते हैं। नए साल का पहला महीना बीत ही चुका है। अब लोग बेसब्री से फरवरी महीने का इंतजार कर रहे हैं। प्यार के महीने के नाम से जानें जाने वाले फरवरी में केवल वैलेंटाइन डे ही नहीं मनाया जाता, इस महीने में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस भी मनाए जाते हैं।

यह महत्वपूर्ण दिवस जनरल नॉलेज के तौर पर भी महत्वपूर्ण मानते हैं, और इससे संबंधित कई प्रश्न भी प्रतियोगी परीक्षा और इंटरव्यू में पूछे जाते हैं। अगर आप भी बैंकिंग, यूपीएससी, एसएससी और अन्य प्रकार की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो फरवरी महीने के महत्वपूर्ण दिनों और त्योहारों के बारे में आपको बताएं।

फरवरी 2026 के महत्वपूर्ण दिवस और त्योहारों की लिस्ट

1 फरवरी केंद्रीय बजट

हर साल 1 फरवरी को भारत का केंद्रीय बजट वित्त मंत्री द्वारा पेश किया जाता है। इसमें आर्थिक नीतियों, क्षेत्रीय आवंटनों और विकास जरूरी परियोजनाओं की दिशा तय की जाती है।

1 फरवरी – भारतीय तटरक्षक दिवस (Indian Coast Guard Day 2026)

भारतीय तटरक्षक बल की स्थापना 1 फरवरी को हुई थी। इसलिए हर साल 1 फरवरी को भारतीय तटरक्षक दिवस मनाया जाता है। यह भारत के समुद्री क्षेत्रों में नियम लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

2 फरवरी – विश्व आर्द्रभूमि दिवस (World Wetlands Day 2026)

हर साल 2 फरवरी को विश्व आर्द्रभूमि दिवस यानी वर्ल्ड वेटलैंड दिवस के तौर पर मनाया जाता है। ईरान के रामसर में 2 फरवरी 1971 में वेटलैंड पर एक सम्मेलन हुआ था, जिसे चिह्नित करने के लिए इस दिवस को मनाया जाता है।

2 फरवरी - रूमेटाइड अर्थराइटिस जागरूकता दिवस

हर साल फरवरी की 2 तारीख को रूमेटाइड अर्थराइटिस जागरूकता दिवस मनाया जाता है। यह दिवस रूमेटाइड अर्थराइटिस को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।

4 फरवरी – विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day 2026)

पूरे विश्व में कैंसर जैसी घातक बीमारी के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

6 फरवरी – महिला जननांग विकृति के लिए शून्य सहनशीलता का अंतरराष्ट्रीय दिवस

हर साल 6 फरवरी को महिला जननांग विकृति के लिए शून्य सहनशीलता का अंतरराष्ट्रीय दिवस के तौर पर लोगों में जननांग विकृति के कारण महिलाओं को होने वाले परिणामों और समस्याओं में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।

7 फरवरी – अंतरराष्ट्रीय विकास सप्ताह

अंतरराष्ट्रीय विकास सप्ताह 7 फरवरी को कनाडा समेत विश्व स्तर पर मनाया जाता है।

7 फरवरी वैलेंटाइन वीक

7 फरवरी से 14 फरवरी तक वैलेंटाइन वीक के तौर पर मनाया जाता है। यह प्यार का सबसे महत्वपूर्ण महीना माना जाता है। लव बर्ड्स इस महीने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

8 फरवरी - राष्ट्रीय ओपेरा दिवस

राष्ट्रीय ओपेरा दिवस हर साल फरवरी महीने की 8 तारीख को मनाया जाता है। ओपरा अभिनय, मंच, वेशभूषा और नृत्य को संयोजन है और यह दिवस ओपेरा के महत्व को समझाने का काम करता है।

10 फरवरी – विश्व दलहन दिवस

10 फरवरी को विश्व दलहन दिवस भी मनाया जाता है। यह दालों के पोषण और पर्यावरणीय लाभों को बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।

10 फरवरी – राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस

हर साल 10 फरवरी को भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस मनाया जाता है। यह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की एक पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य भारत के प्रत्येक बच्चे को कृमि मुक्त बनाना है।

11 फरवरी – विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस

विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों की भूमिका को दर्शाने और मान्यता देने के लिए हर साल 11 फरवरी को विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के तौर पर मनाया जाता है। ताकि महिलाएं और लड़कियां भी विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।

11 फरवरी – विश्व रोगी दिवस

11 फरवरी को विश्व रोगी दिवस मनाने की शुरुआत पोप जॉन पॉल द्वितीय द्वारा की गई थी। इस दिन श्रद्धालु बीमार लोगों के लिए प्रार्थना करते हैं।

12 फरवरी – डार्विन दिवस (Darwin Day 2026)

12 फरवरी 1809 में जीव विज्ञान के जनक चार्ल्स डार्विन का जन्म हुआ था। उनकी जयंती को पूरे विश्व में डार्विन दिवस के रूप में मनाया जाता है।

13 फरवरी – विश्व रेडियो दिवस (World Radio Day 2026)

दुनिया में रेडियो के महत्व को बताने और इसे प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

13 जनवरी- सरोजिनी नायडू जयंती

हर साल भारत में 13 जनवरी को सरोजिनी नायडू की जयंती के रूप में मनाया जाता है। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष थी और संयुक्त प्रांत, जिसे आज उत्तर प्रदेश के नाम से जाना जाता है उसकी पहली राज्यपाल थी।

14 फरवरी – वेलेंटाइन डे (Valentine’s Day 2026)

प्यार को वह महत्वपूर्ण दिन जिसे वैलेंटाइन डे के नाम से जाना जाता है हर साल फरवरी महीने की 14 तारीख को मनाया जाता है। इस दिवस का नाम कैथोलिक पादरी संत वैलेंटाइन के नाम पर रखा गया है।

20 फरवरी - अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस

अरुणाचल प्रदेश की स्थापना 20 फरवरी 1987 को हुई थी। तब से हर साल 20 फरवरी को स्थापना दिवस मनाया जाता है।

20 फरवरी - मिजोरम स्थापना दिवस

1987 में आधिकारिक तौर पर मिजोरम को भारत का 23वां राज्य बनाया गया था। इस दिन को चिह्नित करने के लिए हर साल 20 फरवरी को मिजोरम दिवस मनाया जाता है।

20 फरवरी – सामाजिक न्याय का विश्व दिवस (World Social Justice Day 2026)

हर साल 20 फरवरी को पूरे विश्व में सामाजिक न्याय का विश्व दिवस मनाया जाता है। यह लोगों को यह समझाने का प्रयास करता है कि किस प्रकार सामाजिक न्याय गरीबी उन्मूलन को कैसे प्रभावित करता है।

21 फरवरी – अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस (International Mother Language Day 2026)

अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाए जाने की घोषणा 1999 में यूनेस्को द्वारा की गई थी। हर साल 21 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है, जो विश्व भर में भाषाओं की विविधता और उसके रूप के प्रति लोगों को जागरूक करता है।

22 फरवरी – विश्व चिंतन दिवस (World Thinking Day 2026)

हर साल 150 देशों में 22 फरवरी को विश्व चिंतन दिवस मनाया जाता है। यह मुख्य रूप से गर्ल स्काउट्स और गर्ल गाइड्स द्वारा मनाया जाता है।

23 फरवरी - विश्व शांति और समझ दिवस

23 फरवरी को हुए रोटरी इंटरनेशनल के पहले सम्मेलन की याद में हर साल विश्व शांति और समझ दिवस मनाया जाता है।

24 फरवरी – केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस (भारत) (Central Excise Day 2026)

24 फरवरी को भारत में उत्पाद शुल्क दिवस के तौर पर मनाया जाता है। यह शुक्ल सेवाएं प्रदान करने के लिए और केंद्रीय उत्पाद शुल्क के कर्तव्यों को अच्छे से निभाने के लिए प्रोत्साहित करता है।

26 फरवरी - वीर सावरकर पुण्यतिथि

वीर सावरकर की पुण्यतिथि हर साल 26 फरवरी को मनाई जाती है। उनका मानना था कि समाज के लिए उपयोगी न रहने पर मृत्यु का इंतजार करने से अच्छा है जीवन त्याग दिया जाए।

27 फरवरी – विश्व एनजीओ दिवस (World NGO Day 2026)

गैर सरकारी और गैर लाभकारी संगठनों और समाज में योगदान देने वाले लोगों को मान्यता देने के लिए विश्व स्तर पर हर साल 27 फरवरी को विश्व एनजीओ दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

28 फरवरी – राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

भारत में 28 फरवरी को हर साल राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। यह दिवस विज्ञानी सर चंद्रशेखर वेंकट रमन द्वारा रमन प्रभाव की खोज की याद दिलाता है। उन्हें इसके लिए 1930 में फिजिक्स विषय में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

28 फरवरी - दुर्लभ रोग दिवस

यह दिन दुर्लभ रोगों से पीड़ित लोगों, उनके परिवारों और उनकी देखभाल करने वाले लोगों के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

varsha kushwaha
varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article