9 to 5 की नौकरी के बीच यूट्यूब बना सहारा, ऑनलाइन पढ़ाई कर IAS बन रचा इतिहास
- Authored by: varsha kushwaha
- Updated Jan 29, 2026, 02:58 PM IST
UPSC Success Story: देश की सबसे कठिन परीक्षा यूपीएससी पास करना सबके बस की बात नहीं है। उम्मीदवार कई प्रयास के बाद भी इसमें सफल नहीं हो पाते हैं, वहीं एक IAS अधिकारी ऐसी हैं, जिन्होंने 9 टू 5 की जॉब करते हुए यूट्यूब और सेल्फस्टडी के सहारे यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा एक प्रयास में पास की और आईएएस बन इतिहास रचा। आइए आपको उनके बारे में बताएं।
ऑनलाइन पढ़ाई कर IAS बन रचा इतिहास (Neha Banerjee X Account)
UPSC Success Story: देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में शामिल यूपीएससी की परीक्षा के लिए लोग घंटों पढ़ाई करते हैं। माना जाता है कि 10 से 15 घंटे की पढ़ाई के बाद भी यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास करना मुश्किल होता है। लेकिन कहते हैं न कुछ कर गुजरने का दृढ़ संकल्प आपको कभी निराश नहीं होने देता है। अगर आप में वो जोश, वो आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प है तो आप कम समय की पढ़ाई में भी यूपीएससी परीक्षा पास कर सकते हैं। ऐसी एक आईएएस (IAS) अधिकारी के बारे में हम आपको बताएंगे, उन्होंने 9 टू 5 की नौकरी के साथ पढ़ाई की और सिविल सेवा की परीक्षा पास कर आईएएस अधिकारी बनी।
जहां उम्मीदवार परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग लेते हैं और घंटों तक पढ़ने के लिए कमरे में बंद रहते हैं। वहीं इन्होंने नौकरी करते हुए यूट्यूब को अपना हमसफर बनाया और सेल्फ स्टडी करते हुए ऑल इंडिया रैंक (All India Rank AIR) 20 हासिल कर इतिहास रच दिया। कहते हैं न इरादों के पक्के कभी हार नहीं मानते हैं और उनके यह इरादे ही हैं, जो उन्हें जीत की दिशा दिखाते हैं। इसे सच साबित किया IAS नेहा बनर्जी ने। जिन्होंने 2019 में अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास की और आईएएस अधिकारी बनी। उनकी प्रेरणादायक कहानी यूपीएससी की तैयारी कर रहे हर उम्मीदवार के लिए जानना जरूरी है, ताकि वह भी अपने इरादे पक्के करें और हार बिना माने परीक्षा की तैयारी करें।
कौन है नेहा बनर्जी?
आईएएस नेहा बनर्जी मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा कोलकाता के साउथ पॉइंट हाई स्कूल से प्राप्त की थी। उसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग में जाने का फैसला लिया और JEE की परीक्षा पास करते हुए IIT खड़गपुर में बीटेक इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश लिया। शुरू से ही पढ़ाई में अच्छी नेहा बनर्जी को एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर के तौर पर नौकरी करने का मौका मिला।

ऑनलाइन पढ़ाई कर IAS बन रचा इतिहास (Neha Banerjee X Account)
मन में जगा यूपीएससी परीक्षा देना का सपना
नेहा बनर्जी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक बार उन्होंने दिल्ली मेट्रो में एक लड़की को IAS Test Series पढ़ते हुए देखा। यह वही दिन था, जब नेहा को अहसास हुआ कि एक बार वह इस परीक्षा में जरूर शामिल होंगी। बस फिर क्या आईएएस बनने की चाह में उन्होंने पढ़ाई शुरू कर दी। लेकिन इस दौरान उन्होंने अपनी नौकरी नहीं छोड़ी। नौकरी के साथ बिना कोचिंग के उन्होंने सेल्फ स्टडी का सहारा लिया और परीक्षा की तैयारी शुरू की।
यूट्यूब के बनाया UPSC परीक्षा की तैयारी का हमसफर
बिना कोचिंग के नेहा ने सेल्फ स्टडी करने का रास्ता चुना और इसमें उनका सहारा बना यूट्यूब। जी हां, यूट्यूब से पढ़कर और यूट्यूब पर मिलने वाले लेक्चर के सहारे उन्होंने परीक्षा की तैयारी की। साथ ही साथ उन्होंने यूपीएससी टॉपर्स के इंटरव्यू भी देखें और परीक्षा की तैयारी की।

ऑनलाइन पढ़ाई कर IAS बन रचा इतिहास (Neha Banerjee X Account)
यूपीएससी की परीक्षा पहले प्रयास में पास कर रचा इतिहास
दिल्ली मेट्रो में यूपीएससी टेस्ट सीरीज को पढ़ते देख यूपीएससी की परीक्षा देने वाली नेहा ने पहले प्रयास में ही यूपीएससी की परीक्षा पास की और इंटरव्यू की तैयारी शुरू की। इसके लिए उन्होंने कई प्रतिष्ठित संस्थानों में मॉक इंटरव्यू दिए, जिससे उन्हें यूपीएससी के मुख्य इंटरव्यू में पूछे जाने वाले सवालों की नॉलेज मिली और उसके अनुसार उन्होंने परीक्षा की तैयारी की।

ऑनलाइन पढ़ाई कर IAS बन रचा इतिहास (Neha Banerjee X Account)
इंटरव्यू से 15 दिन पहले दिया इस्तीफा
नेहा ने इंटरव्यू से केवल 15 दिन पहले ही अपनी नौकरी से इस्तीफा दिया ताकि वह इंटरव्यू के लिए अपना पूरा समय दे सकें और फुल टाइम इसकी तैयारी कर सकें। यूपीएससी की प्रीलिम्स, मेंस परीक्षा और इंटरव्यू में उनका प्रदर्शन इतना बेहतरीन रहा कि उन्होंने AIR रैंक 20 प्राप्त की और आईएएस अधिकारी बनीं।