एजुकेशन

UPSC ESE Prelims Result 2025: जारी हुआ यूपीएससी इंजीनियरिंग प्रीलिम्स का रिजल्ट, upsc.gov.in से चेक करें स्कोर कार्ड

UPSC ESE Prelims Result 2025 OUT: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ESE) 2025 की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, तो आप यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

UPSC ESE Prelims Result 2025 OUT

UPSC ESE Prelims Result 2025 OUT: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ESE) 2025 की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, तो आप यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यूपीएससी की ओर से इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ईएसई) का आयोजन 8 जून 2025 को किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को 10 अगस्त, 2025 को आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

UPSC ESE Prelims Result 2025 : ऐसे करें रिजल्ट चेक

  • सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर "What's New" या "Examination" सेक्शन पर क्लिक करें।
  • यहां आपको दो लिंक दिखेंगे पहला Roll Number Wise PDF और दूसरा Name Wise PDF
  • आप इन दोनों में से किसी एक पर क्लिक कर सकते हैं।
  • अब पीडीएफ ओपन हो जाएगी आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

UPSC ESE Result: किन पदों पर होती है भर्ती?

  • भारतीय रेलवे इंजीनियरिंग सेवा
  • भारतीय आयुध निर्माणी सेवा
  • केंद्रीय जल आयोग (सिविल)
  • केंद्रीय विद्युत यांत्रिकी सेवा
  • भारतीय रक्षा उपकरण सेवा
  • भारतीय कौशल विकास सेवा
  • भारतीय नौसेना वास्तुकला व समुद्री इंजीनियरिंग सेवा
  • गुणवत्ता आश्वासन सेवा (रक्षा उत्पादन)
  • निरीक्षणालय यांत्रिकी/विद्युत सेवाएं (ग्रुप ‘A’)

ESE प्रीलिम्स परीक्षा 8 जून 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को 10 अगस्त, 2025 को आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article