एजुकेशन

UPSC EPFO Recruitment 2023: जारी हुआ यूपीएससी ईपीएफओ नोटिफिकेशन upsconline.nic.in पर करें अप्लाई

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 25, 2023, 03:51 PM IST

UPSC EPFO Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है। संघ लोक सेवा आयोग ने इंफोर्समेंट ऑफिसर/अकाउंट्स ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आज से अप्लाई कर सकते हैं।

Image

UPSC EPFO Notification 2023

Photo : iStock

UPSC EPFO Recruitment 2023, UPSC EPFO Notification 2023: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंफोर्समेंट ऑफिसर / अकाउंट्स ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर आज यानी 25 फरवरी 2023 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 17 मार्च निर्धारित की गई है।

UPSC EPFO Notification 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस प्रक्रिया के माध्यम से इंफोर्समेंट ऑफिसर / अकाउंट्स ऑफिसर के 418 पद और असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के 159 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

UPSC EPFO Bharti 2023: कौन कर सकेगा आवेदन

इंफोर्समेंट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए अधिकतम आयु 30 साल और असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर पदों के लिए 35 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए।

UPSC EPFO Exam 2023: इस आधार पर होगा चयन

इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा की तारीख तय समय के अंदर वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। ध्यान रहे कि प्रत्येक गलत जवाब पर 1/3 अंकों की निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।

UPSC EPFO Application 2023: जल्द करें अप्लाई

योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर 25 फरवरी से 17 मार्च 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए मात्र 25 रुपए शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article