UPSC CSE Result 2025: यूपीएएसी सिविस सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी होने के बाद IAS बनने के फर्जी दावों की झड़ी लग गई है। 301 रैंक के बाद अब 113वीं रैंक पर बुलंदशहर की शिखा का IAS बनने का दावे की पोल खुल गई है। चतुर्थ श्रेणी कर्मी की बेटी बुलंदशहर जिले की शिखा ने 113वीं रैंक आने का दावा किया था लेकिन उनका ये दावा फर्जी निकला। 113वीं रैंक लाने वाली असली शिखा रोहतक की रहने वाली हैं। बुलंदशहर की शिखा गौतम के आईएएस बनने की खबरें जब वायरल हुईं तो 113वीं रैंक लाने वाली असली शिखा ने यूपीएससी को जांच कराने के लिए मेल किया। इसके बाद यूपीएससी ने बुलंदशहर की डीएम श्रुति को जांच कराने को कहा। डीएम श्रुति ने ADM प्रशासन को मामले में एसडीएम सदर दिनेश चंद्र से जांच कराकर रिपोर्ट मांगी थी।
जांच में फर्जी निकला मामला
एसडीएम के निर्देश पर सदर तहसीलदार मनोज रावत जांच के लिए शिखा गौतम के घर गए और शिखा गौतम के डॉक्यूमेंट में उसका नाम शिखा रानी लिखा मिला। सदर तहसील प्रशासन ने मामले की गहनता से जांच की तो परिजन संतोषजनक प्रमाण नहीं दे सके।
बुलंदशहर की शिखा निकली फर्जी
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट आया और बुलंदशहर जिले की शिखा ने 113वीं रैंक आने का दावा किया। बकायदा जश्न मनाया गया। मोहल्ले में मिठाई बांटी गई, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पिता से लेकर सेवानिवृत्त दादा ने टीवी, अखबार और यूट्यूबर्स को खूब इंटरव्यू दिए। दलित परिवार की शिखा का घर पहुंचने पर स्वागत खूब जोरदार हुआ। लेकिन रिजल्ट के दो दिन बाद ही यूपीएससी ने अभ्यर्थियों के मार्क्स जारी कर दिए और इसमें अभ्यर्थियों के नाम के आगे उनकी कैटेगरी (OBC, SC, ST, EWS) लिख दी गई। इसमें बुलंदशहर वाली शिखा की पोल खुल गई।

रोहतक की शिखा को 113वीं रैंक
असली शिखा सामान्य कैटेगरी से
113 रैंक लाने वाली शिखा के नाम के आगे कोई कैटेगरी नहीं लिखी थी, मतलब शिखा सामान्य कैटेगरी की अभ्यर्थी है। पता करने पर मालूम चला कि 113 रैंक वाली शिखा का पूरा नाम शिखा सहरावत है जो हरियाणा के रोहतक की रहने वाली हैं। वह इस वक्त बीडीपीओ के पद पर काम कर रही हैं। इसके पहले 301 रैंक पर आकांक्षा सिंह के नाम पर विवाद तो आप देख ही चुके हैं। बिहार की लड़की ने जो दावा किया, वह झूठा निकला। असली आकांक्षा सिंह गाजीपुर की थी।
आज देखिये राजस्थान आरबीएसई 10th सरकारी रिजल्ट 2026, शाला दर्पण बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम का सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर
