UPSC CSE Result 2023 Date and Time, UPSC Results 2023: संघ लोग सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा 2023 के नतीजे जारी हो चुके हैं। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर देख सकते हैं। सिविल सेवा के लिए कुल 664 पुरुष और 352 महिलाओं का चयन किया गया है। यूपीएससी के मुताबिक अलग-अलग चरणों में आयोजित किए गए इंटरव्यू में कुल 2,800 से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। इस बार लखनऊ के रहने वाले आदित्य श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया प्रथम स्थान प्राप्त किया है जबकि ओडिशा के अनिमेष प्रधान को दूसरी रैंक मिली है। यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 28 मई को किया गया था। इसके बाद मुख्य परीक्षा का आयोजन हुआ। मुख्य परीक्षा में सफल होने वालों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। इसके बाद इंटरव्यू 2 जनवरी से 9 अप्रैल के बीच आयोजित किए गए थे। पिछले साल यूपीएससी ने सिविल सर्विस परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट 23 मई को जारी किया था। यूपीएससी परीक्षा 2022 में इशिता किशोर ने पहली रैंक हासिल की थी, दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया और तीसरे स्थान पर उमा हरति एन रही थीं।
UPSC Official Website: यूपीएससी ऑफिशियल वेबसाइट
संघ लोग सेवा आयोग की तरफ से सिविल सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट https://upsc.gov.in/ पर जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) और अन्य केंद्रीय सेवाओं और पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
UPSC Result 2024 Topper List
1. आदित्य श्रीवास्तव2. अनिमेष प्रधान
3. डोनुरु अनन्या रेड्डी
4. पीके सिद्धार्थ रामकुमार
5. रुहानी
6. सृष्टि डबास
7. अनमोल राठौर
8. आशीष कुमार
9. नौशीन
10. ऐश्वर्यम प्रजापति
How to Check UPSC CSE Result 2023
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको रिजल्ट का लिंक दिखाई देगा।
- परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- आपके सामने एक पीडीएफ खुलकर आ जाएगी।
- पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजें।
- पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें।
कुल 1105 पद भरे जाएंगे
बता दें कि यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam) 2023 में लगभग 13 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे, जिनमें से करीब 15 हजार उम्मीदवार (कुल 14,624) यूपीएससी मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट हुए थे। जानकारी के अनुसार, इस परीक्षा के माध्यम से आयोग 1,105 रिक्तियों को भरेगा।
UPSC 2022 Toppers List
- 2014- इरा सिंघल (Ira Singha)
- 2015- टीना डाबी (
Tina Dabi ) - 2016- नंदनी के आर (Nandini K R)
- 2017- अनुदीप दुरीशेट्टी (Anudeep Durishetty)
- 2018- कनिष्क कटारिया (Kanishak Kataria)
- 2019- प्रदीप सिंह (Pradeep Singh IAS)
- 2020- शुभम कुमार (IAS Shubham Kumar)
- 2021- श्रुति शर्मा (Shruti Sharma IAS)
- 2022- इशिता किशोर (IAS
Ishita Kishore )
देश की सबसे कठिन परीक्षा
बता दें कि यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी सीएसई) को देश की सबसे कठिन परीक्षा माना जाता है। यह परीक्षा तीन चरणों की होती है जिसमें प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू होते हैं। इन तीनों चरणों को क्लियर करने वाले अभ्यर्थी ही यूपीएससी में चयनित माने जाते हैं। इस परीक्षा को पास करने के बाद ही IAS, IPS, IFS आदि पदों पर चयन होता है।
