LIVE झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, ज्योत्सना ज्योति टॉपर

झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, ज्योत्सना ज्योति टॉपर
Jharkhand Board Ranchi 10th Result 2024 Link on jacresults.com Live Updates: झारखंड बोर्ड मैट्रिक की परीक्षाओं में सम्मिलित हुए छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज 19 अप्रैल 2024 को सुबह 11:30 बजे जारी हुआ है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की तरफ से बोर्ड का रिजल्ट जारी किया गया है। जो छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे वो Jharkhand Board की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। झारखंड बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का इंतजार प्रदेश के 4 लाख से ज्यादा छात्रों को था। कक्षा 10 के नतीजे आने के बाद, छात्र अपने रोल कोड और रोल नंबर का उपयोग करके बोर्ड की वेबसाइटों पर अपने अंक देख सकते हैं।
Read More - JAC 10th Martic Result 2024 Live Update Direct Link
झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन 6 फरवरी 2024 से 26 फरवरी 2024 तक किया गया था। अब परीक्षा का रिजल्ट तैयार कर लिया गया है। रिजल्ट का लिंक 19 अप्रैल 2024 को सुबह 11:30 बजे एक्टिव हो गया है।
झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस साल कुल 4,21,678 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। सभी का रिजल्ट जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं। वेबसाइट पर छात्रों की ई-मार्कशीट अपलोड की जाएगी। छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट उनके स्कूल से प्राप्त होगी। ओरिजिनल मार्कशीट में प्रधानाध्यापक का हस्ताक्षर होगा।
Read More - Jac 10th Result 2024 Date Time List of Website
JAC 10th Result 2024 LIVE: सबसे आगे जमशेदपुर जिला
झारखंड बोर्ड 10वीं में सबसे शानदार रिजल्ट जमशेदपुर का रहा है। यहां कुल 94 फीसदी छात्र पास हुए हैं। इसके बाद हजारीबाग के 93 और लातेहार जिले के 93.23 फीसदी छात्रों को सफलता हासिल हुई है।
Jharkhand Board 10th Result 2024 LIVE: कितने छात्र हुए पास?
झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। इस साल झारखंड बोर्ड 10वीं में कुल 3 लाख 38 हजार 398 स्टूडेंट्स परीक्षा में पास हुए हैं। इनमें से 2,05,110 छात्र फर्स्ट डिवीजन से पास हुए हैं। 1,53,733 स्टूडेंट्स सेकंड डिवीजन में पास हुए। वहीं सिर्फ 19,555 छात्र थर्ड डिवीजन में पास हुए हैं।
JAC 10th Result 2024 LIVE: यहां चेक करें मार्कशीट
JAC 12th Result 2024 Date and Time: झारखंड 12वीं का रिजल्ट
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से 10वीं का रिजल्ट जारी किया गया है। बोर्ड अब जल्द ही 12वीं का रिजल्ट भी जारी करेगा। JAC ने कहा है कि झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 10 दिनों के भीतर ही जारी होगा।
Jharkhand Board 10th Toppers List 2024: यहां देखें टॉपर्स लिस्ट
झारखंड बोर्ड 10वीं टॉपर्स की लिस्ट जारी हो गई है। लिस्ट देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
JAC Class 10th Toppers List 2024Jharkhand Board 12th Result 2024 Date: कब आएगा 12वीं का रिजल्ट
इस बार लड़कियों का पासिंग परसेंटेज 91 रहा है। वहीं, लड़कों का पासिंग परसेंटेज 89.70 रहा। बोर्ड का कहना है कि अगले 10 दिनों में झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा। इसके लिए नोटिस जल्द जारी होगा।
Jharkhand Board 10th Result 2024 LIVE: एक ही स्कूल के 4 टॉपर
1 ज्योत्सना ज्योति - 496 मार्क्स इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग
2 सना संजरी- 493 मार्क्स इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग
3 करिश्मा कुमारी- 492 मार्क्स इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग
3 सृष्टि सौम्या- 492 मार्क्स इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग
JAC 10th Result 2024 Pass Percentage
झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। इस साल झारखंड बोर्ड 10वीं में कुल 90.39 फीसदी छात्र पास हुए हैं।
Jharkhand Board 10th 2024 Pass Percentage: कैसा रहा रिजल्ट?
इस बार झारखंड बोर्ड 10वीं में कुल 90.39 फीसदी परिणाम रहा। इस साल 3 लाख 38 हजार 398 स्टूडेंट्स परीक्षा में पास हुए हैं। इनमें से 2,05,110 छात्र फर्स्ट डिवीजन से पास हुए हैं। 1,53,733 स्टूडेंट्स सेकंड डिवीजन में पास हुए। वहीं सिर्फ 19,555 छात्र थर्ड डिवीजन में पास हुए हैं।
JAC 10th Toppers List 2024: लड़कियां ही टॉपर
झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट में इंदिरा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने बाजी मारी है। टॉप 3 में चार छात्राएं ही हैं।
रैंक 1- ज्योत्सना ज्योति 99.2 प्रतिशत अंक
रैंक 2- सना संजोरी 98.6 फीसदी मार्क्स
रैंक 3- करिश्मा कुमारी और सृष्टि सौम्या 98.4 प्रतिशत अंक
Jharkhand Board 10th Toppers 2024 List
झारखंड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। कक्षा 10वीं में 99.2 प्रतिशत अंक हासिल कर ज्योत्सना ज्योति ने टॉप किया है। सना संजोरी 98.6 फीसदी मार्क्स के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। करिश्मा कुमारी और सृष्टि सौम्या 98.4 प्रतिशत अंक के साथ थर्ड टॉपर रहीं।
JAC 10 Result 2024 Topper: हजारीबाग की ज्योत्सना ज्योति टॉपर
झारखंड 10वीं रिजल्ट का रिजल्ट जारी हो गया है। कक्षा 10वीं में 99.2 प्रतिशत अंक हासिल कर ज्योत्सना ज्योति ने टॉप किया है।
Jharkhand Board 10th Result 2024 LIVE: लड़कियां आगे
झारखंड बोर्ड में इस साल कुल 90.39 फीसदी छात्र पास हुए हैं। इस बार के झारखंड बोर्ड रिजल्ट में लड़कियों में बाजी मारी है। लड़कियों का पास प्रतिशत 91 रहा। लड़कों का पास प्रतिशत 89.70 रहा है।
Jharkhand Board 10th Result 2024: जमशेदपुर आगे
jac.jharkhand.gov.in, JAC Board 10th Sarkari Result 2024: झारखंड बोर्ड में जमशेदपुर जिला का सबसे अच्छा परफॉर्मेंस रहा है। यहां कुल 94 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं।
Jharkhand Board 10th 2024 Pass Percentage: 90.39 फीसदी पास
झारखंड बोर्ड 10वीं में कुल 4,21,678 ने परीक्षा दी छात्रों ने परीक्षा दी थी, इनमें कुल पास प्रतिशत 90.39 रहा है।
JAC 10th Result 2024 LINK: एक्टिव हुआ रिजल्ट का लिंक
झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। बोर्ड की तरफ से रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया गया है। छात्र वेबसाइट jacresults.com पर मार्कशीट चेक कर सकते हैं।
Jharkhand Board 10th Result 2024 LIVE: आ गया रिजल्ट
झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है वाला है। वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो गया है।
Jharkhand Board Result 2024 LIVE: रोल कोड और रोल नंबर रखें तैयार
झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है। छात्र रोल कोड और रोल नंबर तैयार रखें।
Jharkhand 10th Result 2024 LIVE: आने वाला है रिजल्ट
झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है। रिजल्ट का लिंक एक्टिव होने वाला है। छात्र अपनी मार्कशीट कुछ देर में चेक कर सकेंगे।