IGNOU June-July 2026 term-end exam leak? इग्नू की जून-जुलाई 2026 टर्म-एंड परीक्षाओं के बीच पेपर लीक के दावे ने हड़कंप मचा दिया। कुछ टेलीग्राम चैनलों पर अलग-अलग विषयों के प्रश्न-पत्र 199 रुपये में बेचने का दावा किया जा रहा था। इसके बाद यूनिवर्सिटी ने सभी रीजनल सेंटरों को अलर्ट पर रखते हुए सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए। छात्रों की शिकायतों के आधार पर IGNOU तक कुछ चैट और स्क्रीनशॉट भी पहुंचे, जिनमें पैसे लेकर पहले से पेपर देने की बात कही गई थी। लेकिन यूनिवर्सिटी का कहना है कि किसी भी परीक्षा केंद्र या रीजनल सेंटर से पेपर लीक की पुष्टि नहीं हुई है।
नहीं मिले कोई ठोस सबूत
जांच में भी कोई ठोस सबूत नहीं मिला, इसलिए किसी परीक्षा को रद्द नहीं किया गया। शिकायत मिलते ही मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई थी। साथ ही सभी केंद्रों पर अतिरिक्त एहतियात बरतने को कहा गया। इसके तहत ऑब्जर्वर तैनात किए गए, स्टाफ के मोबाइल इस्तेमाल पर रोक लगाई गई, बाहरी लोगों की एंट्री बंद की गई और प्रश्न-पत्रों को सुरक्षित रखा गया। इसी दौरान एक और तकनीकी दिक्कत सामने आई।

IGNOU
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: आर्मी के हेलीकॉप्टर ले जाएंगे नीट के पेपर्स, इस बार कैसे हैं सुरक्षा के इंतजाम
PG के एक पेपर के लिए कुछ केंद्रों पर गलती से गलत प्रश्न-पत्र भेज दिया गया। IGNOU ने तुरंत सही पेपर डाउनलोड करने का निर्देश दिया। कुछ शिक्षकों का कहना है कि सूचना देर से पहुंचने से थोड़ा भ्रम हुआ, लेकिन यूनिवर्सिटी के मुताबिक परीक्षा शुरू होने से पहले ही गलत पेपर हटा दिए गए थे और कहीं भी उसी से परीक्षा नहीं हुई। IGNOU की जून-जुलाई की परीक्षाएं 1 जून से 21 जुलाई 2026 तक चल रही हैं।
देशभर के 900 से ज्यादा केंद्रों पर करीब 9 लाख छात्र 2000 से अधिक कोर्स के लिए बैठ रहे हैं। यूनिवर्सिटी ने भरोसा दिलाया है कि परीक्षा पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से कराई जा रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: टेलीग्राम पर नीट पेपर लीक करने के लिए पैसों की मांग, स्कैमर्स चल रहे यह खतरनाक चालें
