एजुकेशन

UPSC CSE Prelims 2023: जारी हुआ यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का नोटिफिकेशन, यहां से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Feb 2, 2023, 02:30 PM IST

UPSC CSE Prelims 2023 Notification OUT: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक 2023) और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 के लिए आज, 01 फरवरी, 2023 को विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी गई है। उम्मीदवार यहां से पूरी डिटेल चेक कर सकते हैं।

Image

जारी हुआ यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन

The Union Public Service Commission (UPSC) Civil Services Preliminary Examination (UPSC CSE Prelims 2023) and Indian Forest Service (Preliminary) Examination, 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक 2023 और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 के साथ साथ आवेदन पत्र भी जारी किया गया है।

उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर उपलब्ध आवेदन पत्र भर सकते हैं और जमा कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 फरवरी है।

यहां से देखें आधिकारिक नोटिफिकेशन

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • यहां Examination Notification पर क्लिक करें।
  • अब यहां दोनों परीक्षाओं का नोटिफिकेशन लिंक और अप्लाई लिंक आ जाएगा।

कब होगी सिविल सेवा की परीक्षा

एक अनुमान के अनुसार, इस परीक्षा के माध्यम से लगभग 1105 पदों को भरा जा सकता है। सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा परीक्षा के तीन चरणों में से एक है, जो भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और अन्य सिविल सेवाओं में चयन के लिए आयोजित की जाती है।

अप्लाई करने के लिए इन लिंक का सहारा लें

  • UPSC Civil Services (Preliminary) Examination, 2023 के लिए इस लिंक से करें डायरेक्ट अप्लाई-Apply From Here
  • Indian Forest Service (Preliminary) Examination, 2023 के लिए इस लिंक से करें अप्लाई-Apply From Here
आयोग 15 सितंबर, 2023 को सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2023 आयोजित करेगा और यह 5 दिनों तक चलेगी। डायरेक्ट अधिक जानकारी के लिए आप upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जा सकते हैं।
नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article