UPSC CDS II Written Result 2023, Sarkari Result 2023: यूपीएससी सीडीएस रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सम्मिलित सेवा परीक्षा यानी कंबाइंड डिफेंस सर्विसेस एग्जाम (CDS) II का रिजल्ट आज 3 अक्टूबर को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना रिजल्ट (UPSC CDS II Result 2023) चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC CDS II Written Result 2023: इतने अभ्यर्थी हुए सफल
यूपीएससी सीडीएस II परीक्षा का आयोजन 3 सितंबर को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे आज जारी कर दिए गए हैं। जारी सूचना के अनुसार, इस परीक्षा में कुल 6908 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है, जिन्हें अब एसएसबी इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा। सभी अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
How to Download UPSC CDS II Result 2023
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- फिर Written Result: Combined Defence Services Examination (II), 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
UPSC CDS II Sarkari Result 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय सैन्य अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी, वायु सेना अकादमी और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में कुल 349 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 17 मई से 6 जून 2023 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
