एजुकेशन

UPSC CDS 1 Final Result 2025 Declared: घोषित हुआ यूपीएससी सीडीएस 1 का फाइनल रिजल्ट, ऐसे करें चेक

UPSC CDS 1 Final Result 2025 Declared: संघ लोक सेवा आयोग ने सीडीएस 1 का फाइनल रिजल्ट जारी कर (UPSC CDS 1 Final Result 2025) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (UPSC CDS 1 Final Result) सकते हैं।

Image

UPSC CDS 1 Final Result 2025 Declared: यहां देखें यूपीएससी सीडीएस 1 का फाइनल रिजल्ट

UPSC CDS 1 Final Result 2025 Declared: यूपीएससी सीडीएस 1 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UPSC CDS 1 Final Result 2025) खबर है। संघ लोक सेवा आयोग ने कंबाइंड डिफेंस सर्विस एग्जामिनेशन का फाइनल रिजल्ट जारी कर (UPSC CDS 1 Final Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। अंतिम परिणाम के अनुसार कुल 365 उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा व सेवा चयन बोर्ड (SSB) के इंटरव्यू में सफलतापूर्वक सफलता प्राप्त की है।

जिन उम्मीदवारों का नाम पीडीएफ में है, वे भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), भारतीय नौसेना अकादमी (INA) और वायु सेना अकादमी (AFA) में प्रशिक्षण के लिए पात्र हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

UPSC CDS 1 Final Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPSC CDS 1 Final Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • यहां सर्च बॉक्स में अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
UPSC CDS 1 Final Result 2025 PDF: Check Here

UPSC CDS 1 Final Result 2025: अकादमी वाइज टॉपर्स के नाम

इंडियन मिलिट्री अकेडमी (IMA) के लिए शीर्ष प्रदर्शन करने वाले चिराग ग्वार, आर्य उमेश धर्माट्टी और सत्य प्रकाश तिवारी हैं। वहीं भारतीय नौसेना अकादमी (INA) में टॉपरों में आर्य उमेश धर्माट्टी, रेहान सिंह ढाका और एस ललित आदित्यन शामिल हैं। जबकि एयर फोर्स अकादमी (AFA) में रेहान सिंह ढाका, अक्षत और अतुल गोयत का नाम शामिल है।

यूपीएससी सीडीएस 1 फाइनल रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article