एजुकेशन

Karnataka SSLC Exam 2027: कर्नाटक बोर्ड 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया

Karnataka SSLC Exam 2027: कर्नाटक स्कूल परीक्षा एवं मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) ने SSLC Exam 1 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। स्कूलों को 11 नवंबर 2026 तक छात्रों का रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा।

Image

कर्नाटक बोर्ड 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

Karnataka SSLC Exam 2027: कर्नाटक में 10वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जरूरी अपडेट है। कर्नाटक स्कूल परीक्षा एवं मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) ने SSLC Exam 1 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, स्कूलों को 11 नवंबर 2026 तक छात्रों का रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा। यह प्रक्रिया स्कूलों के माध्यम से पूरी की जाएगी। इसके लिए स्कूलों को आधिकारिक वेबसाइट kseab.karnataka.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से पोर्टल खोलना होगा।

छात्रों और अभिभावकों को अपने स्कूल से संपर्क करके रजिस्ट्रेशन की स्थिति की जानकारी लेनी चाहिए।

Karnataka SSLC Registration 2027: Key Highlight
विवरणजानकारी
बोर्ड का नामKSEAB
परीक्षाSSLC Exam 1 2027
रजिस्ट्रेशन की स्थितिशुरू
आवेदन की अंतिम तारीख11 नवंबर 2026
आवेदन का माध्यमस्कूल लॉगिन पोर्टल
आधिकारिक वेबसाइटkseab.karnataka.gov.in
हेल्पलाइन नंबर080-23310075

किसी तकनीकी परेशानी पर 080-23310075 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

स्कूल कैसे पूरा करेंगे रजिस्ट्रेशन?

स्कूलों को रजिस्ट्रेशन के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स अपनाने होंगे।

1. KSEAB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. स्कूल लॉगिन पोर्टल खोलें।

3. यूजरनेम और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।

4. छात्रों की जरूरी जानकारी भरें।

5. निर्धारित फॉर्मेट में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

6. सभी विवरणों को ध्यान से जांचें।

7. पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करके फॉर्म सबमिट करें।

इन जरूरी निर्देशों का रखें ध्यान

बोर्ड ने नियमित छात्रों, दोबारा परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों और दिव्यांग छात्रों के रजिस्ट्रेशन के लिए भी निर्देश जारी किए हैं। स्कूलों को इन दिशा-निर्देशों के अनुसार फॉर्म भरना होगा। फोटो, हस्ताक्षर और पहचान से जुड़ी जानकारी के साथ PEN और APAAR ID भी, जहां लागू हो, सही दर्ज करनी होगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article