एजुकेशन

NEET PG Answer Key 2026: उम्मीदवारों को पूरा प्रश्नपत्र देने की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस

NEET PG 2026 की आंसर की और मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। 15 अक्टूबर 2026 को कोर्ट ने इस मामले में नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) को नोटिस जारी किया।

Image

NEET PG Answer Key 2026 - supreme court

NEET PG 2026 की आंसर की और मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। 15 अक्टूबर 2026 को कोर्ट ने इस मामले में नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) को नोटिस जारी किया। यह याचिका डेमोक्रेटिक मेडिकल एसोसिएशन की ओर से दायर की गई है। इसमें उम्मीदवारों को परीक्षा में दिखाए गए वास्तविक सवाल और सभी विकल्प उपलब्ध कराने की मांग की गई है, ताकि वे अपने अंकों की जांच खुद कर सकें।

Live Law की रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ ने मामले को नोटिस जारी करते हुए NTA से जुड़े कुछ लंबित मामलों के साथ भी जोड़ दिया है।

उम्मीदवारों को किस बात पर है आपत्ति? जानें क्या है मामला?

NBEMS ने 1 अक्टूबर के नोटिस के तहत उम्मीदवारों को उनके लॉगिन में सवालों के हिसाब से मूल्यांकन की जानकारी उपलब्ध कराई थी। इसमें प्रश्नों की आईडी, सही उत्तर का नंबर, उम्मीदवार के दर्ज जवाब और हर सवाल के लिए मिले अंक शामिल हैं। याचिका में कहा गया है कि इसमें वास्तविक सवाल और सभी विकल्पों का पूरा विवरण नहीं दिया गया। एसोसिएशन के मुताबिक, अलग-अलग उम्मीदवारों के लिए सवालों और विकल्पों का क्रम बदला जा सकता है। ऐसे में केवल नंबर के आधार पर यह जांचना मुश्किल है कि सही उत्तर का मिलान ठीक तरीके से हुआ या नहीं।

सुप्रीम कोर्ट से क्या मांग की गई?

याचिका में मांग की गई है कि NBEMS प्रत्येक उम्मीदवार को उसका वास्तविक प्रश्नपत्र, सभी विकल्प, दर्ज किए गए जवाब, आधिकारिक सही उत्तर और हर सवाल के अंक उपलब्ध कराए। इन रिकॉर्ड को डाउनलोड करने की सुविधा भी देने की मांग की गई है। इसके अलावा, उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए तय समय दिया जाए और शिकायतों की जांच विशेषज्ञों की समिति से कराई जाए। अगर मूल्यांकन में गलती मिलती है, तो अंक और रैंक में सुधार किया जाए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article