एजुकेशन

UPPSC राज्य इंजीनियरिंग सेवा रिजल्ट जारी, uppsc.up.nic.in पर डायरेक्ट लिंक करें चेक

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 08:53 PM IST

UPPSC Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित परीक्षा के परिणाम का इंतजार खत्म हो गया और इसे अब जारी कर दिया गया है। एग्जाम देने वाले उम्मीदवार यूपीपीएससी की ऑफिशियल साइट uppsc.up.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यहां पर डाउनलोड करने के स्टेप्स भी देख सकते हैं।

Image

UPPSC State Engineering Services Result

UPPSC State Engineering Services Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से UPPSC राज्य इंजीनियरिंग सेवा परिणाम 2021 जारी कर दिया गया है। यूपीपीएससी राज्य इंजीनियरिंग सेवा परिणाम 2021 की लिखित परीक्षा राज्य में 29 मई, 2022 को आयोजित की गई थी। UPPSC परीक्षा के लिए कुल मिलाकर 92787 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। इसके अलावा 870 उम्मीदवारों ने परीक्षा को लेकर क्वालीफाई किया है।

UPPSC राज्य इंजीनियरिंग सेवा रिजल्ट: ऐसे करें चेक

यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं। नीचे रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक देख सकते हैं।

होम पेज पर, यूपीपीएससी राज्य इंजीनियरिंग सेवा परिणाम 2021 को क्लिक करें

एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार रोल नंबर को चेक कर सकते हैं।

पेज डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

यूपीपीएससी रिजल्ट का लिंक: UPPSC State Engineering Services Result 2021

ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने लिखित परीक्षा पास की है, वे इंटरव्यू के दौर के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं। साक्षात्कार की डेट की घोषणा आयोग की ओर से नियत समय पर ही की जाएगी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार यूपीपीएससी की आधिकारिक साइट को चेक करते रहें।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) उत्तर प्रदेश की अलग-अलग सिविल सेवाओं में प्रवेश स्तर की नियुक्ति को लेकर सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करने के लिए एक राज्य कमीशन है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) 1 अप्रैल 1937 को बना था, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य में अलग-अलग सेवाओं के लिए भर्ती का आयोजित करना है और यह रिजल्ट भी इसी के अंतर्गत आता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article