एजुकेशन

UPPSC RO ARO Exam: यूपीपीएससी आरओ-एआरओ मेंस की डेट घोषित, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Uppsc Ro Aro Mains Exam Dates Announced: यूपीपीएससी आरओ एआरओ 2023 भर्ती मुख्य परीक्षा की तैयारी डेट जारी कर दी गई है। कैंडिडेट्स यहां परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड के बारे में जानें।

Image

UP RO ARO Mains Exam Date Out (Photo- Istock)

UPPSC RO ARO Mains Exam Dates: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) भर्ती परीक्षा 2023 के मेंस एग्जाम (Mains Exam) की तारीखों की घोषणा कर दी है। आयोग ने uppsc.up.nic.in पर नोटिस जारी बताया कि परीक्षा 2 दिनों तक आयोजित की जाएगी। आयोग के अनुसार, मुख्य परीक्षा 31 जनवरी 2026 और 1 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। 31 जनवरी 2026 को परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। वहीं, 1 फरवरी 2026 को परीक्षा केवल एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। दोनों दिन की टाइमिंग अलग-अलग है। आयोग के अनुसार, मुख्य परीक्षा 31 जनवरी 2026 और 1 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। 31 जनवरी 2026 को परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। वहीं, 1 फरवरी 2026 को परीक्षा केवल एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 411 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

बता दें कि UPPSC RO ARO 2023 प्रारंभिक परीक्षा 27 जुलाई 2025 को आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम 16 सितंबर 2025 को घोषित किया गया था। कुल 7,509 उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए थे और अब वे मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।

आरओ-एआरओ परीक्षा शेड्यूल

पहले दिन पहले पेपर (सामान्य अध्ययन) की टाइमिंग सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक है। दूसरा पेपर (सब्जेक्टिव-ऑब्जेक्टिव) दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक और 4.30 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। दूसरे दिन हिंदी निबंध पेपर के लिए टाइमिंग सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक है।

कब जारी होगा आरओ-एआरओ एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड से संबंधित अधिसूचना UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे। कैंडिडेट्स uppsc.up.nic.in पर परीक्षा से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी देख सकते हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, फ्लाइंग स्क्वॉड और गोपनीय जांच टीमें तैनात की जाएंगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू रहेगी और किसी भी अव्यवस्था या अनुचित गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article