उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को विभिन्न विभागों से हजारों रिक्त पदों का प्रस्ताव मिल चुका है। इनमें सबसे बड़ी भर्ती चिकित्सा शिक्षा विभाग में 1,154 असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर होगी। उम्मीद है कि इन पदों का विज्ञापन अगले महीने जारी कर दिया जाएगा। जानें किन विभागों में आएंगी भर्तियां
असिस्टेंट प्रोफेसर के अलावा कई अन्य विभागों में भी जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इनमें शामिल हैं:
| सहायक अभियंता (AE) | 111 पद |
| कृषि सेवा | 40 से अधिक पद |
| पशुधन अधिकारी | 174 पद |
| होम्योपैथी विभाग में प्राध्यापक | 65 पद |
| यूनानी विभाग में प्राध्यापक | 7 पद |
| आयुर्वेद विभाग में प्राध्यापक | 28 पद |
| समीक्षा अधिकारी (RO) / सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) | 80 पद |
| क्रीड़ा अधिकारी | 25 पद |
| वैज्ञानिक अधिकारी (पुलिस विभाग) | 43 पद |
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: जारी हुआ UPSSSC 2026 एग्जाम का पूरा कैलेंडर, देखें अगस्त से दिसंबर तक होने वाली परीक्षाओं की तारीख
अभी 37 पदों के लिए चल रहे हैं आवेदन
UPPSC ने फिलहाल 37 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इनमें शामिल हैं:
- वास्तुविद सहायक: 14 पद
- सम्पत्ति प्रबंधक: 11 पद
- माइक्रोबायोलॉजिस्ट: 12 पद
इन भर्तियों के लिए उम्मीदवार 3 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा कर सकते हैं। आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2026 तय की गई है। इन पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें
UPSSSC ने भर्ती कैलेंडर भी जारी कर दिया है।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वर्ष 2026 का भर्ती कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार, इस साल कुल 50 भर्ती परीक्षाएं और साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। इनमें से 28 परीक्षाएं पहले ही पूरी हो चुकी हैं। बाकी 22 भर्तियों में 12 लिखित परीक्षाएं और 10 साक्षात्कार होंगे। इन परीक्षाओं के जरिए 11,769 पदों पर भर्ती की जाएगी।
अक्टूबर में होगी PET 2026
- प्राविधिक सहायक ग्रुप 'C' मुख्य परीक्षा – 9 अगस्त 2026
- सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तर) मुख्य परीक्षा – 23 अगस्त 2026
