एजुकेशन

UPSSSC Exam Calendar 2026 Released: जारी हुआ यूपीएसएसएससी 2026 एग्जाम का पूरा कैलेंडर, देखें अगस्त से दिसंबर तक होने वाली परीक्षाओं की तारीख

UPSSSC Exam Calendar 2026 Released: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने साल 2026 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर भर्ती परीक्षा का पूरा कैलेंडर चेक कर सकते हैं।

Image

UPSSSC Exam Calendar 2026 Released: यहां देखें यूपीएसएसएससी परीक्षा का एग्जाम कैलेंडर

UPSSSC Exam Calendar 2026 Released: यूपी सरकार में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए काम की (UPSSSC Exam Calendar 2026) खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने साल 2026 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर (UPSSSC Exam Calendar) दिया है। इसमें पूरे साल होने वाली भर्ती परीक्षाओं, इंटरव्यू, फिजिकल टेस्ट और स्किल टेस्ट का प्रस्तावित शेड्यूल बताया (UPSSSC Exam Calendar 2026 PDF) गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर भर्ती परीक्षा का पूरा कैलेंडर चेक कर (UPSSSC Exam Calendar 2026 Download) सकते हैं। जारी कैलेंडर के मुताबिक अगस्त माह में अनुदेशक पदों के लिए इंरव्यू आयोजित किए जाएंगे। इसमें अनुदेशक फिटर, नुदेशक

इनफा टेक्नोलॉजी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम मेंटिनेंस का साक्षात्कार शामिल हैं।

UPSSSC Exam Calendar 2026: अगस्त महीने में होने वाली इंटरव्यू और परीक्षा

इस महीने 9 अगस्त 2026 को प्राविधि धक सहायकपक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा, 23 अगस्त को म्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं अगले महीने यानी सितंबर में शुलिपिक मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2022 10-2022)/08 की हिन्दी आशुलेखन व टंकण परीक्षा, शुलिपिक मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2023)/13 की हिन्दी

आशुलेखन व टंकण परीक्षा, आबकारी सिपाही मुख्य की लिखित (मुख्य) परीक्षा, षजिक (आयुर्वेदिक) मुख्य परीक्षा, वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा, विधि विज्ञान प्रयोगशाला मुख्य परीक्षा आदि शामिल हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए यूपीएसएसएससी 2026 में होने वाले एग्जाम का पूरा कैलेंडर चेक कर सकते हैं।

UPSSSC Exam Calendar 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें यूपीएसएसएससी एग्जाम का पूरा कैलेंडर

  • सबसे पहले upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर आयोग द्वारा आयोजित/ प्रस्तावित परीक्षाओं व साक्षात्कार का कैलेण्डर लिंक पर क्लिक करें।
  • परीक्षा का पूरा कैलेंडर आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

UPSSSC Exam Calendar: फॉरेस्ट कगार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड की परीक्षा

जारी शेड्यूल के मुताबिक आयोग ने अक्टूबर 2026 में पीईटी आयोजित करने का प्रस्ताव दिया है। फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड भर्ती के लिए फिजिकल स्टैंडर्ड और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट 10 फरवरी से 19 फरवरी तक होंगे, जबकि एनफोर्समेंट कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए ऐसे ही टेस्ट 22 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे। यूपीएसएसएससी एग्जाम कैलेंडर 2026 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए ऊपर दिए इस लिंक पर क्लिक करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article