एजुकेशन

NEET UG 2026 Re Exam: नीट यूजी री-एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप, 14 जून तक आएंगे एडमिट कार्ड

NEET UG 2026 Re-exam City Intimation Slip and Admit Cards : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) जल्द ही NEET UG 2026 री-एग्जाम के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर सकती है। जानें एजुकेशन समाचार-

Image

नीट यूजी री-एग्जाम 2026

NEET UG 2026 Re-exam City Intimation Slip and Admit Cards: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) जल्द ही NEET UG 2026 री-एग्जाम के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर सकती है। री-एग्जाम में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिटी इंटिमेशन स्लिप जून के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है। सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवार यह जान सकेंगे कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में आवंटित किया गया है। हालांकि, यह प्रवेश पत्र नहीं होगा। इसका उद्देश्य केवल अभ्यर्थियों को परीक्षा शहर की अग्रिम जानकारी देना है ताकि वे यात्रा और अन्य व्यवस्थाएं समय रहते कर सकें।

एनटीए ने पहले ही घोषणा कर दी है कि NEET UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। परीक्षा पारंपरिक पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड जारी होने के बाद परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यानपूर्वक जांच लें।

एनटीए ने दिया था विकल्प

इस बार एनटीए ने छात्रों को अपने वर्तमान पते और परीक्षा शहर में बदलाव का विकल्प भी दिया था। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने परीक्षा शहर बदलने के लिए आवेदन किया है, जिसके आधार पर नए केंद्रों का आवंटन किया जा रहा है। कई छात्रों को उनके गृह नगर या नजदीकी शहर में परीक्षा केंद्र उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।

एडमिट कार्ड कब तक

रिपोर्ट्स के अनुसार, री-NEET 2026 के एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी किए जा सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपने आवेदन संख्या और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एजुकेशन समाचार के लिए टाइम्स नाउ नवभारत पढ़ें।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article