एजुकेशन

UPPSC APS Mains Exam 2024: यूपीपीससी एपीएस मेन्स एग्जाम का नोटिस जारी, यह रहा आवेदन का तरीका

UPPSC APS Mains Exam 2024: यूपीपीएससी अपर निजी सचिव मेन्स परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबासइट uppsc.up.nic.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

UPPSC APS Mains Exam 2024

UPPSC APS Mains Exam 2024: यूपीपीएससी एपीएस एग्जाम में शामिल युवाओं के लिए बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने अपर मुख्य सचिव यानी एडिशनल प्राइवेट सेक्रेट्री (APS) मेन्स एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने प्रीलिम्स परीक्षा में सफलता हासिल की थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर 29 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

UPPSC APS Mains Exam 2024: कब हुई प्रीलिम्स परीक्षा

यूपीपीएससी एपीएस प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 7 जनवरी को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया गया था। यह परीक्षा प्रयागराज, लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर और मेरठ के विभिन्न केंद्रों पर हुई। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 4 मार्च को जारी किया गया। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब मेन्स परीक्षा में शामिल होना होगा।

UPPSC APS Mains Application 2024: भेजनी होगी हार्डकॉपी

यूपीपीएससी एपीएस मेन्स एग्जाम के लिए 29 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई करने के बाद अभ्यर्थियों को सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ फॉर्म की हार्डकॉपी 5 अप्रैल की शाम आयोग को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से या व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर डाक अनुभाग के काउंटर पर उपलब्ध करानी होगी।

How to apply online for UPPSC APS Mains Exam 2024

  • यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • फिर यूपीपीएससी एपीएस मेन्स के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यकत दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

UPPSC APS Mains Exam 2024: अप्रैल में होगी परीक्षा

यूपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, मेन्स परीक्षा 9 अप्रैल से आयोजित की जाएगी। इस प्रक्रिया के माध्यम से एडिशनल प्राइवेट सेक्रेट्री के कुल 328 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 9,300 से 34,800 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article