एजुकेशन

UPPSC ACF RFO Mains Exam Schdule 2026 Released: जारी हुआ यूपीपीएससी एसीएफ और आरएफओ मेन्स का एग्जाम, 13 जुलाई से होगी परीक्षा

UPPSC ACF RFO Mains Exam Schdule 2026 Released: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने असिस्टेंट कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट (ACF) और रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर (RFO) मुख्य परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Image

UPPSC ACF RFO Mains Exam Schdule 2026 Released: यहां देखें यूपीपीएससी एसीएफ और आरएफओ मेन्स एग्जाम का शेड्यूल

UPPSC ACF RFO Mains Exam Schdule 2026 Released: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने असिस्टेंट कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट (ACF) और रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर (RFO) मुख्य परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर (UPPSC ACF Mains Exam Schdule 2026) दिया है। परीक्षा का टाइम टेबल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया (UPPSC RFO Mains Exam Schdule) गया है। जारी शेड्यूल के मुताबिक मुख्य परीक्षा 13 जुलाई से 28 जुलाई 2026 तक प्रदेश के अलग अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। ध्यान रह यहां 27 जुलाई 2025 को आयोजित प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी शामिल हो सकेंग।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले आधिकारिक परीक्षा शेड्यूल पीडीएफ डाउनलोड कर लें। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए यूपीपीएससी एसीएफ, आरएफओ मेन्स एग्जाम का शेड्यूल जान सकते हैं।

UPPSC ACF RFO Mains Exam Schdule 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम शेड्यूल

  • सबसे पहले uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPPSC ACF, RFO Exam Schedule 2026 PDF Download लिंक पर क्लिक करें।
  • एग्जाम के शेड्यूल का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

UPPSC ACF RFO Mains Admit Card 2026: कब जारी होगा एडमिट कार्ड

बता दें परीक्षा का शेड्यूल जारी होने के बाद कयास लगाया जा रहा है कि यूपीपीएससी परीक्षा से कुछ दिन पहले अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी करेगा। एडमिट कार्ड से संबंधित किसी प्रकार का कोई भी नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।

UPPSC ACF RFO Mains Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य

यूपीपीएससी एसीएफ और आरएफओ मेन्स परीक्षा हॉल में उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें। बिना इसके आपको एंट्री नहीं दी जाएगी।

परीक्षा का शेड्यूल जारी होने के बाद, उम्मीद है कि UPPSC परीक्षा से कुछ दिन पहले अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी करेगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article