एजुकेशन

UPPBPB UP Home Guard Result 2026 Released: घोषित हुआ यूपी होमगार्ड के 41,424 पदों पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

UPPBPB UP Home Guard Result 2026, Sarkari Result 2026 Released: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड जल्द ही होमगार्ड के पदों पर भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित कर (UP Home Guard Result 2026) दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक (UP Home Guard Result) कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

UP Home Guard Result 2026: यहां देखें यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

UPPBPB UP Home Guard Result 2026, Sarkari Result 2026 Released: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले 19 लाख उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो (UP Home Guard Result 2026) चुका है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने होमगार्ड के पदों पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (UP Home Guard Result) दिया है। नतीजे का ऐलान होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

बता दें यूपी पुलिस होमगार्ड के पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी। इसके लिए प्रोविजनल आंसर की 10 मई को जारी की गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 41,424 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

UPPBPB UP Home Guard Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • UPPBPB.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPPBPB UP Police Home Guard Result 2026 PDF Download लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
  • यहां सर्च बॉक्स पर जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

UP Home Guard Result 2026: कुल इतने पदों पर होगी भर्ती

यूपी होमगार्ड के इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 41,424 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कुल 16650 पद, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कुल 4331 पद, ओबीसी के लिए 11090 कुल पद, एससी के लिए कुल 8645 पद और एसटी के लिए कुल 808 पद आरक्षित किए गए हैं।

UP Home Guard Result 2026, Sarkari Result: यहां देखें कैटेगिरी वाइज पोस्ट

यूपी होमगार्ड के पदों पर भर्ती के लिए कैटेगिरी वाइज पोस्ट की बात करें तो जनरल कैटेगरी (General Category) के उम्मीदवारों के लिए कुल 16650 पद, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी (EWS) के उम्मीदवारों के लिए कुल 4331 पद, ओबीसी (OBC) के लिए 11090 कुल पद, एससी (SC) के लिए कुल 8645 पद और एसटी (ST) के लिए कुल 808 पद आरक्षित किए गए हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article