एजुकेशन

UP Board Result 2024: बीते 5 सालों में कब जारी हुआ यूपी बोर्ड रिजल्ट, जानें इस साल कब घोषित होंगे नतीजे

UPMSP UP Board Result 2024, UP Board 10th 12th Result 2024 Date: यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जल्द जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स डिजीलॉकर और एसएमएस पर भी नतीजे देख सकेंगे।

Image

UP Board 10th 12th Result 2024

UPMSP UP Board Result 2024, UP Board 10th 12th Result 2024 Date: यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 16 मार्च से शुरू हो चुका है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मूल्यांकन की प्रक्रिया 31 मार्च तक पूरी कर ली जाएगी। ऐसे में बोर्ड द्वारा इंटर और हाईस्कूल (UP Board 10th 12th Result 2024) का रिजल्ट अप्रैल में जारी किए जाने की संभावना है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

UP Board 10th 12th Result 2024: यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 22 फरवरी से 9 मार्च तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस साल 10वीं की परीक्षा में लगभग 29 लाख और 12वीं की परीक्षा में 25 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। अब सभी बेसब्री से यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। ध्यान रहे कि पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है।

UP Board Result 2024 Date: यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट डेट

यूपी बोर्ड ने 10वीं व 12वीं रिजल्ट जारी करने की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी बोर्ड रिजल्ट अप्रैल के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। बता दें कि पिछले साल 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट एक साथ 25 अप्रैल को जारी किया गया था। स्टूडेंट्स यहां बीते सालों की रिजल्ट की डेट भी चेक कर सकते हैं।

YearUP Board 10th Result DateUP Board 12th Result Date
202325 अप्रैल25 अप्रैल
202218 जून18 जून
202131 जुलाई31 जुलाई
202027 जून27 जून
201928 अप्रैल27 अप्रैल

UP Board Toppers 2024: टॉपर्स को मिलेगा इनाम

यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। हर साल की तरह इस साल भी योगी सरकार की ओर से टॉपर्स को इनाम दिया जा सकता है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article