एजुकेशन

UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट का इंतजार, जानें कब तक जारी होंगे नतीजे

UP Board Result 2024, UP Board 10th 12th Result 2024 Date: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स एसएमएस और डिजीलॉकर पर भी नतीजे देख सकेंगे।

Image

UP Board 10th 12th Result 2024

UPMSP UP Board Result 2024, UP Board 10th 12th Result 2024 Date: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट (UP Board Class 10th 12th Result 2024) बहुत जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in के अलावा डिजीलॉकर और एसएमएस पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

UP Board 10th 12th Result 2024: यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी से 9 मार्च तक किया गया। यह परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 तक हुई। इस साल हाईस्कूल की परीक्षा में लगभग 29 लाख और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 25 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

UP Board Result 2024 Date: अप्रैल में जारी होगा रिजल्ट

यूपी बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया 16 मार्च से शुरू होगी और 31 मार्च तक चलेगी। ऐसे में यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड ने अभी रिजल्ट घोषित करने की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है। बता दें कि बीत साल यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट एक साथ 25 अप्रैल को जारी किया गया था।

How to download UP Board 10th 12th Result 2024

  • यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • फिर यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

UPMSP UP Board Result 2024: पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article