एजुकेशन

SSC CHSL Result 2026: एसएससी सीएचएसएल का फाइनल रिजल्ट जारी, 3515 अभ्यर्थियों का चयन, यहां देखें मेरिट लिस्ट

SSC CHSL Final Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकंडरी (10+2) लेवल एग्जामिनेशन 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने 7 अक्टूबर 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर रिजल्ट की घोषणा की।

Image

एसएससी सीएचएसएल का फाइनल रिजल्ट जारी

SSC CHSL Final Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकंडरी (10+2) लेवल एग्जामिनेशन 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने 7 अक्टूबर 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर रिजल्ट की घोषणा की। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 3,522 रिक्त पदों को भरा जाना है। इनमें लोअर डिविजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA), डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) समेत अन्य पद शामिल हैं। फाइनल रिजल्ट में कुल 3,515 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए रिकमेंड किया गया है।

ऐसे डाउनलोड करें SSC CHSL Final Result

उम्मीदवार सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर दिए गए Notice Board में “Combined Higher Secondary (10+2) Level Examination, 2025: Declaration of Final Result” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी। अभ्यर्थी PDF में Ctrl+F दबाकर अपना नाम या रोल नंबर सर्च कर सकते हैं। चयन होने पर उम्मीदवार PDF को डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

कब-कब हुई परीक्षा?

SSC CHSL Tier-1 परीक्षा का आयोजन 12 से 30 नवंबर 2025 के बीच किया गया था। इसका रिजल्ट 27 फरवरी 2026 को जारी हुआ। इसके बाद Tier-2 परीक्षा अप्रैल 2026 में आयोजित की गई। Tier-2 में कुल 13,395 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इसके बाद कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट और स्किल/टाइपिंग टेस्ट के आधार पर 3,515 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया था। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 19 से 25 जून 2026 के बीच हुई।

आगे क्या होगा?

फाइनल रिजल्ट में चयनित उम्मीदवारों को संबंधित पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया के लिए आगे की जानकारी दी जाएगी। जॉइनिंग और नियुक्ति से संबंधित अपडेट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे SSC की वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर रखें।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article