Punjab Police Constable Merit List, Cut Off: पंजाब पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Punjab Police Constable Merit List) खबर है। पंजाब पुलिस भर्ती बोर्ड ने कांस्टेबल की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। साथ ही कैटेगिरी वाइज कटऑफ लिस्ट भी जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
बता दें पंजाब पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा 1 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड मे निर्धारित थी। इसके लिए कुल 3.5 लाख उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए डिस्ट्रिक्ट और आर्म्ड पुलिस कैडर के 3298 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरि एअपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
Punjab Police Constable Merit List 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे मेरिट लिस्ट
- सबसे पहले punjabpolice.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Punjab Police Constable Merit List, Cut Off List 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- मेरिट लिस्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Punjab Police Constable PST, PMT
बता दें मेरिट लिस्ट में उन सभी उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं, जिन्हें फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। भर्ती बोर्ड ने अलग-अलग कैटेगरी के लिए कट-ऑफ मार्क्स के साथ शॉर्टलिस्ट जारी की है। जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर PDF में शामिल हैं, वे फिजिकल टेस्ट में शामिल होंगे।
Punjab Police Constable Cut Off: यहां देखें पंजाब पुलिस कांस्टेबल की कटऑफ लिस्ट

पंजाब पुलिस कांस्टेबल कैटेगिरी वाइज कटऑफ
कब होगी पंजाब पुलिस कांस्टेबल पीएसटी और पीएमटी
पंजाब पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए पीएसटी और पीएमटी 15 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड जारी होते ही अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
