एजुकेशन

MahaJyoti VANARTI Re-Exam 2026: तकनीकी दिक्कत के कारण रद्द हुई परीक्षा, 10 अक्टूबर को दोबारा टेस्ट

MahaJyoti VANARTI Re-Exam 2026: महाराष्ट्र में UPSC सिविल सर्विसेज, MPSC ग्रुप-B और ग्रुप-C समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग में चयन से जुड़ी स्क्रीनिंग परीक्षा के दौरान कुछ परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी खराबी पाई गई।

Image

MahaJyoti VANARTI Re Exam 2026

MahaJyoti VANARTI Re-Exam 2026: महाराष्ट्र में UPSC सिविल सर्विसेज, MPSC ग्रुप-B और ग्रुप-C समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग में चयन से जुड़ी स्क्रीनिंग परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। कुछ परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी खराबी के कारण परीक्षा प्रभावित होने के बाद MahaJyoti और VANARTI ने दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया है। संस्थानों के अनुसार, प्रभावित उम्मीदवारों के लिए री-एग्जाम 10 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। साथ ही पूरे मामले की जांच कराने की बात भी कही गई है।

7 अक्टूबर को पुणे के आंबेगांव स्थित 'सन ब्राइट इंग्लिश मीडियम स्कूल' परीक्षा केंद्र पर तकनीकी समस्या का सामना करने वाले उम्मीदवारों की परीक्षा अब 10 अक्टूबर को होगी। इसके लिए 'नोवा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भिवंडी और 'जे. पी. आनलाइन एग्जाम सेंटर, वडगांव बुद्रुक' को केंद्र बनाया गया है।

इसी तरह नांदेड के 'मराठवाड़ा आनलाइन एग्जाम सेंटर' पर तकनीकी परेशानी से प्रभावित उम्मीदवारों का री-एग्जाम 10 अक्टूबर को 'ज्ञानदीप शिक्षण प्रसारक मंडल' और 'अंजणगिरी कंप्यूटर बेस्ड सेंटर, अष्टविनायक नगर' में कराया जाएगा।

90,600 उम्मीदवारों ने किया था आवेदन

इस स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए कुल 90,600 आवेदन मिले थे। इस परीक्षा के माध्यम से UPSC सिविल सेवा, MPSC राज्य सेवा, इंजीनियरिंग सेवा, संयुक्त ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के अलावा सैन्य भर्ती परीक्षाओं की प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग के लिए यूपीएससी का चयन किया जाना है। परीक्षा के लिए 32 शहरों में कुल 64 केंद्र बनाए गए थे। हालांकि, पुणे और नांदेड के दो केंद्रों पर तकनीकी दिक्कत की शिकायतें सामने आईं।

मामले की होगी जांच

MahaJyoti और VANARTI ने शिकायतों को गंभीरता से लिया है। संस्थानों की ओर से परीक्षा केंद्र के सुपरवाइजर, संबंधित सहायक निदेशक और परीक्षा कराने वाली एजेंसी से रिपोर्ट मांगी गई है। इसके अलावा CCTV फुटेज, तकनीकी लॉग और परीक्षा की पूरी प्रक्रिया की भी जांच की जाएगी। जांच में अगर कोई व्यक्ति नियमों के खिलाफ जिम्मेदार पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article