UP Board 10th Exam 2023 Model Paper, UPMSP 10th Exam 2023 Model Question Paper, upmsp.edu.in: उत्तर प्रदेश मध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए मॉडल पेपर जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से 10वीं मॉडल पेपर चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां नीचे दी गई डायरेक्ट लिंक से भी UP Board 10th Exam Model Paper 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Board Class 10th Exam 2023: वेबसाइट पर जारी हुआ मॉडल पेपर
यूपी बोर्ड ने फिलहाल 10वीं के कुछ विषयों का ही मॉडल पेपर जारी किया है। बोर्ड द्वारा कक्षा 9वीं, 11वीं, 12वीं और 10वीं के बचे हुए विषयों का मॉडल पेपर भी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। मॉडल पेपर जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
UPMSP 10th Exam 2023: इतने स्टूडेंट्स होंगे परीक्षा में शामिल
आधिकारिक सूचना के अनुसार, बोर्ड परीक्षा का आयोजन मार्च 2023 में किया जाएगा। जबकि, प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक चलेंगी। इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 58.78 लाख स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है। जिसमें, 10वीं के स्टूडेंट्स की संख्या 31.28 लाख और 12वीं के स्टूडेंट्स की संख्या 27.50 लाख है। वहीं, पिछले साल यूपी बोर्ड एग्जाम के लिए 51.92 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था।
How to download UPMSP UP Board Class 10th Model Question Paper: ऐसे डाउनलोड करें यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का मॉडल पेपर
- सबसे पहले स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- फिर होम पेज पर दिख रहे मॉडल पेपर के टैब पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने कक्षा 10वीं का मॉडल पेपर आ जाएगा। यहां विषय के सामने दिए गए डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का मॉडल पेपर चेक कर सकते हैं।
UP Board Exam 2023: वेबसाइट पर रखें नजर
स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि यूपी बोर्ड परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर चेक करते रहें।
