एजुकेशन

UPESSC Assistant Teacher Recruitment 2026: यूपी में सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा की तारीख में हुआ बदलाव, चेक करें नया शेड्यूल

UPESSC ने सहायक अध्यापक भर्ती से जुड़ी परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है। आयोग की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, राज्य में होने वाली इस परीक्षा का आयोजन 4 दिसंबर 2026 को किया जाएगा।

Image

यूपी में सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा की तारीख में हुआ बदलाव

उत्तर प्रदेश में सहायक अध्यापक भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने सहायक अध्यापक भर्ती से जुड़ी परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है। आयोग की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत होने वाली प्रारंभिक परीक्षा अब 4 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। यह भर्ती प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और विशेष शिक्षा से जुड़े पदों के लिए है। नोटिस में भर्ती प्रक्रिया और आवेदन में सुधार की तारीख को लेकर भी जानकारी दी गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को नया शेड्यूल ध्यान से देखने की जरूरत है।

आयोग के नोटिस के मुताबिक, सहायक अध्यापक भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। पहले जारी सूचना के संबंध में नया नोटिस जारी कर परीक्षा की तारीखों को स्पष्ट किया गया है।

आवेदन में सुधार के लिए बढ़ाई गई तारीख

इस भर्ती के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को अपने फॉर्म में गलती सुधारने का भी मौका दिया गया है। आयोग ने आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तारीख 7 नवंबर 2026 तक बढ़ा दी है। जिन उम्मीदवारों को अपने आवेदन में किसी तरह का बदलाव करना है, वे तय समय के भीतर यह काम पूरा कर लें।

भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी
विवरणजानकारी
आयोगउत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC)
विज्ञापन संख्या05/2026
भर्तीसहायक अध्यापक
परीक्षा की तारीख3 और 4 दिसंबर 2026
आवेदन में सुधार की अंतिम तारीख7 नवंबर 2026

उम्मीदवारों को अब क्या करना चाहिए?

उम्मीदवार सबसे पहले आयोग की आधिकारिक सूचना पढ़ें और अपने आवेदन में दर्ज जानकारियों को अच्छी तरह जांच लें। अगर किसी जानकारी में सुधार की जरूरत है, तो 7 नवंबर से पहले संशोधन कर लें। परीक्षा से जुड़ी आगे की जानकारी, एडमिट कार्ड और अन्य निर्देशों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

ध्यान दें कि परीक्षा की तारीख और आवेदन में सुधार की अंतिम तारीख आधिकारिक नोटिस के अनुसार दी गई हैं। किसी भी बदलाव की पुष्टि के लिए आयोग की वेबसाइट पर जारी नवीनतम सूचना जरूर देखें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article