शिखर पहाड़िया के साथ अपने रिश्ते को लेकर अब तक चुप रहने वाली एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने आखिरकार खुलकर बात की है। करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 9' (Koffee With Karan) में एक्ट्रेस ने न सिर्फ अपने प्यार को स्वीकार किया, बल्कि यह भी बताया कि वह शिखर से शादी कब करना चाहती हैं। आइए पूरी बात जानते है इस खास रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-फ्लॉप फिल्म के बाद Varun Dhawan का नया दांव, 'मामला लीगल है' के डायरेक्टर संग मिलाया हाथ?)
शिखर को लेकर जाह्नवी ने कही दिल की बात
'कॉफी विद करण 9' के तीसरे एपिसोड में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर पहुंचे थे। शो में बातचीत के दौरान करण जौहर ने जाह्नवी से शिखर पहाड़िया के साथ उनके रिश्ते को लेकर सवाल किया। इस बार जाह्नवी ने बात टालने के बजाय साफ कर दिया कि दोनों साथ हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर ज्यादा खुलकर बात नहीं करना चाहतीं, लेकिन हर समय अपने रिश्ते को छिपाकर रखना भी उन्हें सही नहीं लगता। जाह्नवी ने यह भी बताया कि उन्हें पूरा भरोसा है कि शिखर ही उनके लिए सही साथी हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह मुश्किल समय में उनका साथ देना है। एक्ट्रेस ने याद किया कि जब उनकी मां श्रीदेवी का निधन हुआ था, तब शिखर लंदन में पढ़ाई कर रहे थे। यह खबर मिलते ही वह अपनी पढ़ाई से समय निकालकर मुंबई आ गए थे। जाह्नवी के मुताबिक, शिखर उनके करीब रहना चाहते थे, ताकि जरूरत पड़ने पर वह उनके साथ खड़े हो सकें।
शादी के लिए अभी करना होगा इंतजार
रिश्ते पर बात होने के बाद करण जौहर ने जाह्नवी से शादी के बारे में भी पूछ लिया। इस पर एक्ट्रेस ने साफ कहा कि अगले दो से तीन साल तक शादी का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने बताया कि फिलहाल दोनों अपने रिश्ते में अच्छी स्थिति में हैं। काम की बात करें तो जाह्नवी के पास आने वाले समय में कई फिल्में हैं। वह टाइगर श्रॉफ के साथ 'लग जा गले' समेत कई मूवीज में भी नजर आएंगी।
